{"_id":"578908c04f1c1b737e13dd13","slug":"highway-interrupted-contact-chopped-18-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे बाधित, 18 गांव का कटा संपर्क ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे बाधित, 18 गांव का कटा संपर्क
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
Updated Fri, 15 Jul 2016 09:31 PM IST
विज्ञापन
शुक्रवार को अवरुद्घ पड़ी जोशीमठ-मलारी सड़क को खोलने में जुटी बीआरओ की मशीनें और मजदूर।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीती घाटी में बृहस्पतिवार रात को हुई मूसलाधार बारिश से जोशीमठ-मलारी हाईवे कई स्थानों पर बाधित हो गया है। हाईवे बाधित होने से घाटी के 18 से अधिक गांवों के साथ ही सीमा क्षेत्र में तैनात सेना और आईटीबीपी के जवानों का संपर्क कट गया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को बीआरओ की ओर से सुबह से ही हाईवे को सुचारु करने का काम शुरू कर दिया गया है, लेकिन देर शाम तक भी हाईवे पर यातायात सुचारु नहीं हो पाया है। बृहस्पतिवार की मूसलाधार बारिश से जोशीमठ-मलारी मोटर मार्ग, रैणी, सुराईथोटा और सलधार में पहाड़ी से मलबा आने के चलते बाधित हो गया है।
विज्ञापन
इधर, बीआरओ के कमांडर आर सुब्रमण्यम का कहना है कि हाईवे को सुचारु करने के लिए सभी स्थानों पर डोजर, जेसीबी मशीनें और मजदूर लगाए गए हैं। शनिवार तक हाईवे को यातायात के लिए सुचारु कर दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन