फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Highway closed for hours in Bhanerpani and Pagalnala, 5000 pilgrims stranded at various places

Chamoli News: भनेरपाणी और पागलनाला में हाईवे घंटों बंद, जगह-जगह फंसे रहे 5000 तीर्थयात्री

Mon, 23 Jun 2025 05:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 23 Jun 2025 05:08 PM IST
विज्ञापन
Highway closed for hours in Bhanerpani and Pagalnala, 5000 pilgrims stranded at various places
फोटो
विज्ञापन

रविवार रात हुई भारी बारिश से बदरीनाथ हाईवे पर भारी मात्रा में आया मलबा
भनेरपाणी में किया जा रहे सुधारीकरण कार्य बारिश से हुए ध्वस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर/पीपलकोटी। मानसून आते ही बदरीनाथ हाईवे के बंद होने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। रविवार देर रात शुरू हुई भारी बारिश सोमवार को सुबह करीब पांच बजे थमी जिससे बदरीनाथ हाईवे भनेरपाणी में करीब सात घंटे तक बंद रहा। पागलनाला में भी हाईवे पर भारी मात्रा में मलबा आने से वाहनों की आवाजाही रुकी रही। हाईवे बंद होने से बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे और लौट रहे कुल 5000 तीर्थयात्रियों को जगह-जगह परेशानियों का सामना करना पड़ा।

भनेरपाणी में पिछले दो साल से भूस्खलन और भू-धंसाव हो रहा है। इन दिनों एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग एवं ढांचागत विकास) की ओर से यहां सुधारीकरण कार्य किया जा रहा है लेकिन रविवार रात को हुई बारिश से सुधारीकरण कार्य भी ध्वस्त हो गया है। बड़ी मात्रा में मलबा हाईवे पर आने से सोमवार सुबह पांच बजे आवाजाही बंद हो गई। जब वाहन यहां पहुंचने लगे तो धीरे-धीरे हाईवे के दोनों ओर से लंबी लाइन लग गई। सुबह छह बजे एनएचआईडीसीएल की जेसीबी से हाईवे खोलने का काम शुरू किया गया। इसके बाद सुबह करीब 10 बजे हाईवे खोल दिया गया। करीब आधा घंटा बाद फिर से हाईवे पर पहाड़ी से मलबा आ गया और वाहनों को रोकना पड़ा। हाईवे से मलबा हटाने के बाद दोपहर करीब एक बजे आवाजाही सुचारु हो सकी। वहीं रात को पागलनाला भी उफान पर आने से मलबा और बोल्डर हाईवे पर आ गए थे। ऐसे में यहां भी यात्री फंसे गए। हाईवे सुबह दस बजे तक खोल दिया गया तो यात्री वाहन गंतव्य को रवाना हुए। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि हाईवे सुचारु कर दिया गया है। भूस्खलन क्षेत्रों में जेसीबी तैनात की गई है।
विज्ञापन



इंसेट
घिंघराण मार्ग पर गिरी चट्टान, लोगों ने खोली सड़क
गोपेश्वर। गोपेश्वर-घिंघराण मार्ग पर नए बस अड्डे के समीप सोमवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे चट्टान का एक हिस्सा टूटकर सड़क पर आ गया। गनीमत रही कि इस दौरान यहां कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। सवारियों और वाहन चालकों ने लोनिवि के अधिकारियों को सड़क बंद होने की सूचना दी लेकिन मौके पर जेसीबी नहीं पहुंची। आधा घंटे तक जेसीबी का इंतजार करने के बाद लोगों ने खुद ही सड़क को खोलने का काम शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सड़क से बोल्डर हटाए जा सके और वाहनों की आवाजाही सुचारु हो पाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



कोंज पोथनी गांव को जोड़ने वाली सड़क 100 मीटर तक बही

गोपेश्वर। घिंघराण-कुजौं मेकोट-कौंज पोथनी सड़क पर भारी मात्रा में मलबा आने से सड़क करीब 100 मीटर तक बह गई है। सड़क पर बड़ी मात्रा में पत्थर और मलबा भर गया है। बीते 12 जून को भी भारी बारिश के दौरान सड़क पर मलबा आ गया था जिसे लोनिवि ने जेसीबी लगाकर खोल दिया था। अब फिर से आवाजाही ठप हो गई है। महिला मंगल दल अध्यक्ष दीपा देवी और आशा कठैत ने बताया कि सड़क बह जाने से गांव के करीब 80 परिवार अपने गांव में ही कैद हो गए हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से शीघ्र सड़क को खुलवाने की मांग उठाई है। संवाद


इंसेट

खतरे के निशान के करीब बह रही अलकनंदा

गोपेश्वर। भारी बारिश से अलकनंदा का जलस्तर 952.80 मीटर तक पहुंच गया है, जबकि खतरे का निशान 957.42 मीटर है। नंदाकिनी 867.70 मीटर पर बह रही है, यहां खतरे का निशान 871.50 मीटर है। पिंडर नदी 768.75 मीटर पर बह रही है, यहां खतरे का निशान 773 मीटर है। जिले में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश चमोली तहसील में रिकॉर्ड की गई है। यहां 93.6 एमएम बारिश हुई है, जबकि गैरसैंण में 20 एमएम, पोखरी में 5 एमएम, ज्योतिर्मठ में 10.40 एमएम, थराली में 2.5 एमएम और नारायणबगड़ में 22 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। जबकि कर्णप्रयाग में बारिश नहीं हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed