फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Highway blocked by debris and boulder fall

मलबा और बोल्डर गिरने से हाईवे अवरुद्ध

Sun, 17 May 2020 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
Highway blocked by debris and boulder fall
बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ में क्षतिग्रस हाईवे। - फोटो : GOPESHWAR
बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में मलबा आने से 20 मीटर क्षतिग्रस्त हो गया है। हाईवे अवरुद्ध होने से लामबगड़, औथ हनुमान चट्टी और माणा गांव के प्रवासी अपने गांव नहीं लौट पा रहे हैं। जेसीबी से हाईवे खोलने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

शनिवार को देर रात करीब एक बजे हाईवे पर भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आने से यह क्षतिग्रस्त हो गया। इससे हाईवे अवरुद्ध हो गया। यहां इन दिनों ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। रविवार को सुबह छह बजे से एनएच की जेसीबी हाईवे को खोलने में जुट गई हैं। हाईवे के अवरुद्ध होने से गांवों को लौट रहे प्रवासी ग्रामीणों की आवाजाही भी रुक गई है। एनएच के अधिशासी अभियंता जीतेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि हाईवे को सुचारु करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। सोमवार तक हाईवे को सुचारु कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed