{"_id":"96761586aa4353f79926b3c38fa0cd58","slug":"hemkund-yatre-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेमकुंड यात्रा मार्ग खोलने का काम बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेमकुंड यात्रा मार्ग खोलने का काम बाधित
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Fri, 15 May 2015 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेमकुंड और बदरीनाथ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शुक्रवार दोपहर एक बजे बारिश के साथ हल्की बर्फबारी होने से हेमकुंड यात्रा मार्ग खोलने का काम बाधित हो गया।
विज्ञापन
मार्ग खोलने के काम में जुटे सेना के जवान और कार सेवकों को दोपहर बाद काम रोकना पड़ा। आगामी एक जून को हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने हैं, लेकिन यात्रा के पैदल मार्ग पर करीब पांच किमी तक बर्फ जमी है।
विज्ञापन
इसे हटाने के लिए शासन-प्रशासन ने निम की मदद ली है, लेकिन जिले में पल-पल बद रहा मौसम यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के काम में बार-बार बाधा पैदा कर रहा है।
विज्ञापन
बारिश से गोविंदघाट से पुलना तक निर्मित मोटर मार्ग कई स्थानों पर दलदल हो गया है, जबकि पुलना से घांघरिया तक पैदल मार्ग फिसलन भरा हो गया है।