{"_id":"6abf3fa7c061fefc59076d32","slug":"hemkund-sahib-yatra-enters-final-phase-rush-of-pilgrims-increases-ahead-of-october-10-closure-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेमकुंड साहिब: यात्रा का अंतिम चरण, बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की भीड़; 10 अक्तूबर को होने हैं कपाट बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेमकुंड साहिब: यात्रा का अंतिम चरण, बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की भीड़; 10 अक्तूबर को होने हैं कपाट बंद
Fri, 02 Oct 2026 11:03 AM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)
Published by: Renu Saklani
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:03 AM IST
सार
सालभर की प्रतीक्षा के बाद पवित्र हेमकुंड साहिब में दर्शन का सिलसिला अब विराम की ओर है। कपाट बंद होने में कुछ ही दिन शेष हैं, ऐसे में अंतिम दर्शन के लिए देशभर से श्रद्धालु धाम की ओर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
हेमकुंड साहिब
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हेमकुंड साहिब की यात्रा अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। 10 अक्तूबर को हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। यात्रा समाप्त होने से पहले धाम में मत्था टेकने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
आगामी 10 अक्तूबर को हेमकुंड साहिब में इस वर्ष की अंतिम अरदास होगी। इसके बाद कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया कि कपाट बंद करने को लेकर गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ेगा पर्यटकों का सैलाब, दून-मसूरी-ऋषिकेश में पुलिस का खास ट्रैफिक प्लान तैयार
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अब तक 3 लाख 58 हजार से अधिक श्रद्धालु हेमकुंड साहिब पहुंच चुके हैं। पिछले वर्ष की तुलना में इस साल श्रद्धालुओं की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है।