{"_id":"57603b354f1c1b4b2511b82c","slug":"helicopter-services-will-continue-to-hemkund","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेमकुंड के लिए जारी रहेगी हेलीकाप्टर सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेमकुंड के लिए जारी रहेगी हेलीकाप्टर सेवा
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर
Updated Tue, 14 Jun 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिखों के प्रसिद्घ तीर्थ हेमकुंड साहिब के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं निर्बाध चलती रहेंगी। हेली कंपनियों ने जोशीमठ तहसील प्रशासन की मांग पर चमोली के जिलाधिकारी और जोशीमठ उपजिलाधिकारी को डीजीसीए की संस्तुति रिपोर्ट सौंप दी है। मंगलवार से हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू निर्बाध रूप से संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन
हेमकुंड साहिब के लिए दो जून से गोविंदघाट से डेक्कन और सन साइन हेलीकॉप्टर कंपनियों ने हवाई सेवाएं देनी शुरू की। हेलीकाप्टर सेवा गोविंदघाट से अस्थाई हेलीपैड कांजिला (यात्रा के मुख्य पड़ाव घांघरिया से दो सौ मीटर पहले) तक है।
विज्ञापन
हेली कंपनियों की ओर से सेवा तो शुरू की गई, लेकिन इसकी लिखित जानकारी स्थानीय तहसील प्रशासन को नहीं दी गई थी। मामले में दस जून को एसडीएम जोशीमठ शैलेंद्र सिंह नेगी ने दोनों कंपनियों के प्रबंधकों को बिना अनुमति हवाई सेवा देने पर नोटिस थमा दिए थे।
विज्ञापन
एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि हेली कंपनियों की ओर से डीजीसीए की अनुमति के कागजात तहसील में जमा करवा दिए गए हैं, लिहाजा कंपनियों को हवाई सेवा जारी रखने के निर्देश दे दिए गए हैं। ब्यूरो