फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Helang-Marwari bypass construction work in full swing

Chamoli News: हेलंग-मारवाड़ी बाईपास का निर्माण कार्य जोरों पर

Sat, 02 Sep 2023 08:16 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 08:16 PM IST
विज्ञापन
Helang-Marwari bypass construction work in full swing
बदरीनाथ हाईवे पर हेलंग-मारवाड़ी बाईपास का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। बाईपास के लिए करीब डेढ़ किलोमीटर तक हिल कटिंग पूरी हो गई है। इन दिनों यहां बाईपास पर दीवार निर्माण और हिल कटिंग चल रही है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के अधिकारियों ने 2025 तक बाईपास निर्माण कार्य पूरा करने का दावा किया है। बाईपास पर दो मोटर पुलों का निर्माण भी प्रस्तावित है। पुलों का डिजायन तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे धार्मिक के साथ ही सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यह हाईवे चीन सीमा क्षेत्र के नीती और माणा घाटी में सेना की अग्रिम चौकियों को जोड़ता है। हेलंग से जोशीमठ और मारवाड़ी तक 20 किलोमीटर हाईवे तंग हालत में होने के कारण यहां हेलंग से मारवाड़ी तक पांच किमी बाईपास का निर्माण किया जा रहा है। इस बाईपास का निर्माण सितंबर 2022 में शुरू हुआ था लेकिन इस वर्ष जनवरी माह में जोशीमठ भू-धंसाव होने के कारण मार्ग निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई थी। फिर मई माह में बीआरओ को शासन से बाईपास का निर्माण कार्य शुरू करने की अनुमति मिली लेकिन जोशीमठ के लोगों ने इसका विरोध किया। इसके बाद फिर निर्माण शुरू हुआ तो अभी तक यहां करीब डेढ़ किलोमीटर तक बाईपास बन गया है। वहीं बीआरओ के कमांडर कर्नल अंकुर महाजन ने बताया कि बाईपास का निर्माण वर्ष 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा। बाईपास पर अभी हिल कटिंग और पुश्ता निर्माण कार्य चल रहा है। अभी तक करीब डेढ़ किमी तक काम पूरा हो गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed