फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Heavy snowfall in Badri-Kedar

बदरी-केदार में जमकर हुई बर्फबारी

Fri, 25 Feb 2022 07:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 07:08 PM IST
विज्ञापन
Heavy snowfall in Badri-Kedar
औली में बर्फबारी के बाद शानदार नजारा देखने को मिला। - फोटो : GOPESHWAR
बदरी-केदारनाथ समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई है जबकि घाटी क्षेत्रों में बादलों की गर्जना के साथ देर रात तेज बारिश हुई। केदारनाथ में लगभग दो फीट से अधिक नई बर्फ जमा हुई है जबकि यहां पहले से आठ फीट तक बर्फ है।
विज्ञापन

शीतकाल में बीते नवंबर माह से अब तक धाम में दस से अधिक बार भारी बर्फबारी हो चुकी है, जिससे यहां सभी पुनर्निर्माण कार्य ढाई माह से बंद हैं। साथ ही बिजली, पानी और संचार सेवा भी ठप है। केदारनाथ-गौरीकुंड पैदल मार्ग पर भी जंगलचट्टी तक चार से पांच फीट बर्फ है। इधर, गौरीकुंड, तोषी और त्रियुगीनारायण के ऊपरी जंगलों में भी जमकर बर्फ गिरी है। उधर, द्वितीय केदार मद्महेश्वर, तृतीय केदार तुंगनाथ, कालशिला और पर्यटक स्थल चोपता, बनियाकुंड, दुगलबिट्टा, हरियाली कांठा में दो से ढाई से फीट तक नई बर्फ जमा हुई है। रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, ऊखीमठ, गुप्तकाशी, मयाली, जखोली में देर रात्रि तक बादलों की गर्जना के साथ तेज बारिश हुई। वहीं बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, गौरसों बुग्याल, औली, रुद्रनाथ, लाल माटी सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में दिनभर मौसम खराब रहा।
विज्ञापन

लगातार बारिश से काश्तकारों के चेहरे खिले
चमोली/पोखरी। चमोली जिले में लगातार हो रही बारिश से काश्तकारों के चेहरे खिले हुए हैं। असिंचित खेती वाले काश्तकार बारिश पर ही निर्भर रहते हैं। इन दिनों ग्रामीण धान की बुआई के लिए खेतों को तैयार कर रहे हैं। पहाड़ी ग्रामीण क्षेत्रों में वसंत पंचमी के बाद से खेती बाड़ी का काम शुरू हो जाता है। अधिकांश ग्रामीण इलाकों में लोग हल जोतकर खेतों को तैयार कर रहे हैं, लेकिन सूखे खेतों में हल लगाना काफी मुश्किल हो रहा था। अब बारिश होने से खेत जोतना आसान हो गया है। हालांकि बारिश के चलते खेती का काम प्रभावित हुआ है, लेकिन इससे काश्तकारों को आसानी हो गई है। ग्रामीण मनिंदर, मनवर, रणजीत आदि का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं होने से खेत सूखे पड़े हुए थे, जिससे हल लगाने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही थी। अब बारिश होने से राहत मिली है। वहीं गेहूं की फसल के लिए भी यह बारिश काफी लाभदायक मानी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed