फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Havan done on BJP state president's birthday, pray for longevity

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन पर किया हवन, दीर्घायु की प्रार्थना

Sun, 09 Aug 2020 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Havan done on BJP state president's birthday, pray for longevity
नई टिहरी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन पर जिलाध्यक्ष को मिठाई खिलाते कार्यकर्ता। - फोटो : NEW TEHRI
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के जन्मदिन पर विभिन्न जगहों पर पौधरोपण और हवन किया गया। इसके अलावा कई स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से सफाई अभियान चलाया गया। जबकि कई जगह युवाओं द्वारा रक्तदान किया गया।
विज्ञापन

गोपेश्वर/जोशीमठ/श्रीनगर। गोपेश्वर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के जन्मदिन पर पार्टी जिला कार्यालय प्रांगण में औषधीय पौधों का रोपण किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, नवल भट्ट, विनोद कनवासी, विक्रम सिंह बर्त्वाल, महावीर सिंह रावत, नीलम सिंह नेगी, चंद्रकला खंडूरी, नंदी राणा, दीपा तिवारी, सरोज, मोहन सिंह फरसाण, एडवोकेट चंद्रशेखर नेगी, राकेश सिंह आदि मौजूद थे। नंदप्रयाग में नगर पंचायत अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव ने वैरासकुंड मंदिर समिति व आचार्य ब्राह्मणों को फेस मास्क वितरित किए और रुद्राक्ष के पौधे का रोपण किया गया। वहीं, जोशीमठ में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। इस दौरान नगर मंडल के अध्यक्ष लक्ष्मण फरकिया, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगदीश सती, रोहिणी रावत, ऋषि प्रसाद सती, भगवती नंबूरी, मुकेश डिमरी, नितेश चौहान, प्रवेश डिमरी आदि उपस्थित रहे। उधर श्रीनगर में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश पैन्यूली, सांसद प्रतिनिधि राकेश ध्यानी, विनय घिल्डियाल, अनुग्रह मिश्र, जितेंद्र रावत , हरी सिंह, राहुल राणा व राहुल बिष्ट आदि ने भगत की दीर्घायु जीवन के लिए हवन किया। वहीं, भाजयुमो ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पौधरोपण किया। इस अवसर पर भाजयुमो के प्रदेश मंत्री सूरज घिल्डियाल, विजय रावत, अनुराग चमोली, आशीष उनियाल, गणेश भट्ट, हेमंत पंवार और शुभम बिजल्वाण आदि मौजूद थे। ब्यूरोे
विज्ञापन

मंदिरों में किया गया पूजा पाठ
रुद्रप्रयाग/अगस्त्यमुनि/गुप्तकाशी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर भगत के जन्मदिन अगस्त्यमुनि, तिलवाड़ा और गुप्तकाशी में पूजा-अर्चना व यज्ञ-हवन किया। वहीं, ऊखीमठ, सिद्धसौड़, जखोली, सतेराखाल, चोपता में कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को मास्क वितरित किए। जबकि सुमाड़ी में स्वच्छता अभियान चलाया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, विधायक भरत सिंह चौधरी, पूर्व अध्यक्ष विजय कप्रवाण, चंद्रशेखर बेंजवाल, दीपा नेगी, जेपी सकलानी, विपिन रौथाण, विनोद देवशाली, दिनेश बगवाड़ी, सुरेंद्र रावत, महामंत्री दिगंबर रम्लवाण, लक्ष्मण बिष्ट, नीतेश सेमवाल, पंकज चमोली, आशीष नौटियाल, अनूप सेमवाल, अजय सेमवाल, संदीप नेगी, अजय सेमवाल, दिनेश बगवाड़ी, वाचस्पति सेमवाल, चिरंजी प्रसाद सेमवाल आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

मास्क, सैनिटाइजर एवं फल वितरित किए
उत्तरकाशी/नई टिहरी।। जिले के विभिन्न मंडलों में हवन यज्ञ के साथ ही जरूरतमंदों को मास्क, सैनिटाइजर एवं फल वितरित किए गए। साथ ही पौधरोपण कर इनके संरक्षण का संकल्प लिया। जिले में जगह-जगह आयोजित कार्यक्रमों में भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश चौहान, महामंत्री हरीश डंगवाल, विजय संतरी, अरविंद बिष्ट, विजयपाल मखलोगा, सूरत गुसाईं, अजीतपाल पंवार, मीना रावत, मुकेश टम्टा, राजेंद्र शर्मा, जयचंद, वासुदेव गुसाईं, अवतार नेगी, धीरेंद्र रावत, दिनेश रावत, देशराज बिष्ट, दुर्गेश सिलवाल, सोबत लाल, सतेंद्र राणा, मनुजेंद्र रावत, प्रताप राणा आदि तमाम भाजपाई शामिल हुए। उधर, टिहरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष की लंबी उम्र की कामना करते हुए मिठाई वितरण किया। भाजमुयो ने पौधरोपण किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी,पूर्व जिलाध्यक्ष रघुवीर पंवार, पूर्व प्रमुख खेम सिंह चौहान, बेबी असवाल, अनीता कंडियाल, मंडल अध्यक्ष विजय कठैत, जाखणीधार की प्रमुख सुनीता देवी, डा. प्रमोद उनियाल, शीशराम थपलियाल, उदय रावत, विक्रम कठैत, दर्शन लाल आर्य, रविंद्र सेमवाल, रतन सिंह पंवार, मंजूचंद, गीता नेगी, मीना सेमवाल, केडी पुनेठा, गोपीराम चमोली, दिनेश सेमवाल, देवेंद्र बेलवाल, दिनेश भट्ट, प्रताप राणा, राम लाल नौटियाल, राकेश लवली, गबर सिंह आदि मौजूद थे। भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने भी प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन पर घनसाली, जौनपुर, जाखणीधार, प्रतापनगर, कीर्तिनगर, नरेंद्रनगर आदि मंडलों में पौधरोपण अभियान चलाया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष परमवीर पंवार, सूरज बिष्ट, विजय पुंडीर, विवेक उनियाल, शक्ति सिंह आदि मौजूद थे। संवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed