फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Hariyali fair starts with cultural programs

Chamoli News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हरियाली मेला शुरू

Wed, 20 Mar 2024 05:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 20 Mar 2024 05:38 PM IST
विज्ञापन
Hariyali fair starts with cultural programs
कर्णप्रयाग के नौटी में आयोजित मेले में मौजूद भीड़।
फोटो
विज्ञापन


महिला मंगल दलों ने लोकगीत और नृत्य की दी प्रस्तुति
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। नौटी में पारंपरिक हरियाली पूड़ा मेले की शुरुआत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुई। इस दौरान महिला मंगल दलों ने लोकगीत और लोकनृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां दीं।

बुधवार को मेला स्थल पर आयोजित कार्यक्रमों की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। मेले का उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य विनोद नेगी ने किया। मंदिर समिति के अध्यक्ष सुभाष नौटियाल ने आचार संहिता के दौरान हो रहे मेले का आयोजन नियमानुसार सफल बनाने की अपील की। मेले में ममंद जखेट, खेती, कल्याड़ी, कनोठ, तोली आदि की महिलाओं ने लोक गीत और लोकनृत्यों की प्रस्तुति दी। वहीं भजन गायक हरेंद्र सिंह ने भगवान श्रीराम, कृष्ण सहित कई भजनों की प्रस्तुति दी। मेलाध्यक्ष भुवन नौटियाल ने बताया कि 22 मार्च को हंस फाउंडेशन की ओर से स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। इस दौरान हर्षवर्धन नौटियाल, विक्रम चौधरी, रीना नौटियाल, शशि पुंडीर, विक्रम नेगी, हरि प्रसाद गैरोला, सुरेंद्र सिंह, राजेश सिमल्टी और पुष्कर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed