{"_id":"57471b654f1c1b04206925c0","slug":"guldar-atteck-the-men","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती स्कूटी पर गुलदार ने किया हमला, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती स्कूटी पर गुलदार ने किया हमला, घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, कर्णप्रयाग (थराली)
Updated Thu, 26 May 2016 09:21 PM IST
विज्ञापन
गुलदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राड़ीबगड़ से कुराड़ गांव जा रहे एक व्यक्ति पर गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। दो युवकों ने साहस दिखाते हुए घायल को गुलदार के चंगुल से बचाकर अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे रेंजर गोपाल सिंह बिष्ट और पुलिस थाना प्रभारी मदन लाल ने घटना की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम पांच बजे कुराड़ निवासी गंगा दत्त देवराड़ी (48) पुत्र गोपाल दत्त अपनी स्कूटी से घर कुराड़ जा रहा था। बताया जा रहा है कि राड़ीबगड़ में अलकनंदा वन प्रभाग के कार्यालय परिसर के समीप गुलदार ने गंगा दत्त पर चलती स्कूटी में हमला कर दिया।
विज्ञापन
गुलदार के झपटे से गंगा दत्त दूर गिर गया। इतने में घटनास्थल से करीब 20 मीटर की दूरी पर दो युवक साहित्य जोशी और महेंद्र नेगी घूम रहे थे। गुलदार को देख दोनो युवकों ने पत्थर उठाए और जब तक गुलदार सड़क पर गिरे गंगा दत्त पर दूसरा झपट्टा मारता, तब तक युवकों ने गुलदार पर पत्थर बरसाते हुए शोर मचा दिया।
विज्ञापन
गुलदार जंगल की ओर भाग गया। बाद में गंगादत्त को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। ग्रामीणों ने गुलदार से निजात दिलाए जाने की मांग की है।