फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Grand program will be held in Bharadisain on November 10

भराड़ीसैंण में 10 नवंबर को होगा भव्य कार्यक्रम

Mon, 01 Nov 2021 07:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
Grand program will be held in Bharadisain on November 10
गोपेश्वर जिलाधिकारी सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद अधिकारीगण। - फोटो : GOPESHWAR
राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में 10 नवंबर को भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने अधिकारियों की बैठक में सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में अनुपस्थित रहने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

राज्य स्थापना दिवस पर इस साल चार दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में 10 नवंबर को विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नौ नवंबर को शहीद स्थल पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। साथ ही चिह्नित आंदोलनकारियों को तहसील स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। 10 नवंबर को भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में आईटीबीपी और पुलिस की ओर से भव्य परेड का आयोजन किया जाएगा। साथ ही शिक्षा और सूचना विभाग की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। शिक्षा विभाग पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार वितरण करेगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ दौरे को लेकर डीएम ने सभी अधिकारियों को मुख्यालय में बने रहने के निर्देश दिए। बैठक में डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे, अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, सीओ पुलिस विमल कुमार, परियोजना निदेशक प्रकाश रावत, मुख्य शिक्षा अधिकारी एलएम चमोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed