{"_id":"195dcb42df719e2d3131242ada606474","slug":"gram-pradhan-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरने से पगना गांव के प्रधान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में गिरने से पगना गांव के प्रधान की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Tue, 19 May 2015 09:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दशोली ब्लॉक के पगना गांव के ग्राम प्रधान रघुवीर सिंह फर्स्वाण की खाई में गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन
सोमवार रात साढ़े नौ बजे पगना गांव के प्रधान रघुवीर (45 वर्ष) पुत्र कलम सिंह पैदल ही पास ही के दुर्मी गांव में अपने रिश्तेदारों के यहां जा रहे थे। अचानक घटगदेरा तोक में चट्टानी हिस्से से गुजरते वक्त उनका पांव फिसल गया और वे करीब 50 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरे।
मंगलवार सुबह तक भी रघुवीर के न लौटने पर परिजन उन्हें खोजने गए तो वे खाई में मृत मिले। रघुवीर की पत्नी बैशाखी देवी इससे पूर्व ग्राम प्रधान थीं। ग्रामीण मोहन सिंह ने बताया कि रघुवीर के बच्चे नहीं थे।
विज्ञापन
दोनों पति-पत्नी हमेशा अपनी ग्राम पंचायत के विकास के लिए संघर्षरत रहे। ग्राम प्रधान के निधन से निजमुला घाटी में शोक की लहर है। ब्यूरो