{"_id":"64d4e0237ebfdc631b092d84","slug":"gradual-hunger-strike-of-villagers-continues-on-15th-day-for-teachers-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-1667-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: शिक्षकों के लिए ग्रामीणों का 15वें दिन भी जारी रहा क्रमिक अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: शिक्षकों के लिए ग्रामीणों का 15वें दिन भी जारी रहा क्रमिक अनशन
विज्ञापन
फोटो
नंदानगर। राजकीय इंटर कॉलेज चौनघाट में शिक्षकों की तैनाती की मांग को लेकर घूनी, रामणी और पडेरगांव के ग्रामीणों का तहसील परिसर में क्रमिक अनशन बृहस्पतिवार को 15वें दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि 14 अगस्त तक विद्यालय में शिक्षकों की तैनाती नहीं हुई तो जिला मुख्यालय पर आंदोलन शुरू कर लिया जाएगा।
अनशन स्थल पर हुई सभा में ग्रामीणों ने कहा कि एक वर्ष पूर्व भी शिक्षकों की तैनाती के लिए तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया, लेकिन शिक्षा अधिकारियों के आश्वासन के बावजूद भी विद्यालय में शिक्षकों की तैनाती नहीं हो पाई। अब शिक्षकों की तैनाती होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। इस मौके पर सोहन सिंह नेगी, पूरण सिंह, रणजीत सिंह, देवेंद्र, मकर सिंह, कमला देवी, धनेश, पूरण सिंह, बीना, सीता, रामेश्वरी, यशोदा, देवेंद्र सिंह, त्रिलोक सिंह, लक्ष्मण, मोहन, रामकृष्ण, लाल सिंह, लखपत, कुंवर, अजीत, बलवंत सिंह, नरेंद्र, सुरेंद्र, हिमांशु, मोहन, भरत, भवान सिंह, भूपाल, मदन आदि मौजूद रहे।