फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Government will give interest-free loan for cultivation of hill products: CM

पहाड़ी उत्पादों की खेती के लिए ब्याजमुक्त ऋण देगी सरकार : सीएम

Fri, 15 Nov 2019 10:01 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौचर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौचर Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 15 Nov 2019 10:01 AM IST
विज्ञापन
Government will give interest-free loan for cultivation of hill products: CM

गौचर मेला मैदान में 69वें औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले का बृहस्पतिवार को रावल देवता के पूजन और ध्वजारोहण के साथ आगाज हो गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मेले का विधिवत शुभारंभ किया। सीएम ने कहा कि पहाड़ में स्थानीय उत्पादों मंडुआ, झंगोरा, चौलाई के साथ ही भांग व कंडाली की खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए सरकार ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 155.44 करोड़ लागत की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने गौचर में बाइपास रोड बनाने, पेयजल
योजना विस्तारीकरण, बहुमंजिला पार्किंग तथा गोपेश्वर में अतिथि गृह बनाने की घोषणा के साथ ही सड़क, पेयजल, स्कूल भवन आदि की 225 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया। इसके अलावा कर्णप्रयाग तहसील के कपीरी पट्टी स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर से उमासैण तक सड़क का विस्तारीकरण, छांतेश्वर महादेव मंदिर का सौंदर्यीकरण, बणसोली धार से नोसारी-धनसारी-आंखोड़ी बरमोली सड़क निर्माण की भी घोषणा की।
विज्ञापन


साहसिक खेलों के लिए गौचर मेले में पहली बार अलकनंदा नदी में रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। मुख्यमंत्री ने रिवर राफ्टिंग करते हुए प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यहां राफ्टिंग की भरपूर संभावनाएं है और जिला प्रशासन ने इसको आगे बढ़ाने के लिए एक अच्छी पहल की है। विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने जिले की विकास योजनाओं के लिए पैसा उपलब्ध कराने के लिए सीएम का आभार जताया। डीएम स्वाति एस भदौरिया ने जिले की विकास योजनाओं के लिए प्रशासन द्वारा की गयी पहल पर चर्चा की। इससे पूर्व मेला गेट पर स्थानीय कलाकारों ने शानदार नृत्य पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर विधायक मुन्नी देवी शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी, पूर्व डिप्टी स्पीकर डॉ. एपी मैखुरी, पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी, पूर्व विधायक अनिल नौटियाल, भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, डीएम स्वाति एस भदौरिया, एसपी यशवंत सिंह चौहान, सीडीओ हंसादत्त पांडे, एडीएम एमएस बर्नियां, एसडीएम देवानंद शर्मा, तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़, प्रमुख चंद्रेश्वरी देवी, पालिका अध्यक्ष अंजू बिष्ट, दमयंती रतूड़ी, पूर्व पालिका अध्यक्ष मुकेश नेगी, सभासद मुकेश नेगी, अनिल नेगी, गजेंद्र नयाल आदि मौजूद रहे।

मार्च पास्ट प्रतियोगिता में बालिका इंटर कॉलेज प्रथम
खेल मैदान में आयोजित स्कूली बच्चों की मार्च पास्ट परेड प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में राजकीय आदर्श बालिका इंटर कालेज प्रथम और राजकीय इंटर कालेज द्वितीय रहा। जूनियर वर्ग में संस्कार द स्कूल प्रथम, सेक्रेड हार्ट स्कूल घोलतीर द्वितीय रहा। प्राथमिक वर्ग में सरस्वती शिशु मंदिर पहले व ब्रिटिश प्री इंग्लिश स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। 50 मी दौड़ प्राथमिक बालक वर्ग में सन्नी कंडारी प्रथम, दिव्यांशु द्वितीय रहे, जबकि बालिका वर्ग में बसंती प्रथम, अंजली द्वितीय रहे।


100 मी. दौड़ जूनियर बालिका वर्ग में अमीषा प्रथम, इशिका द्वितीय रहे। सीनियर वर्ग में प्रशांत प्रथम, संजय द्वितीय रहे। 200 मी. दौड़ में प्रशांत ने पहला और वेदांत ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। नेहरू चित्रकला प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में कु. मानवी प्रथम, श्रेया द्वितीय तथा जूनियर वर्ग में स्निग्धा असवाल प्रथम व वैभव द्वितीय रहे। शिशु प्रदर्शनी में एक साल तक के आयु वर्ग में आकृति प्रथम, आरुष द्वितीय तथा 3 से 5 साल के आयु वर्ग में जीविका पहले और दिव्या दूसरे स्थान पर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed