फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   'Government should forgive the interest of the loan of the drivers'

‘वाहन चालकों के ऋण का ब्याज माफ करे सरकार’

Tue, 27 Apr 2021 09:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 09:31 PM IST
विज्ञापन
'Government should forgive the interest of the loan of the drivers'
टैक्सी चालकों और स्वामियों ने बैंक ऋण का ब्याज माफ करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। कहा कि कोरोना के कारण चौपट हो चुके टैक्सी व्यवसाय को पटरी पर लाने के लिए उनको आर्थिक पैकेज दिया जाए।
विज्ञापन

नागभूमि टैक्सी यूनियन ने कहा कि पिछले साल लॉकडाउन से काम चौपट हो गया था। इस साल उम्मीद थी कि अब ऐसी स्थिति नहीं आएगी, लेकिन अब फिर वही हालात हो गए हैं। अब बैंक किस्त चुकाने का भी संकट खड़ा हो गया है। ज्ञापन भेजने वालों में यूनियन के अध्यक्ष विजयपाल रावत, सज्जन रडवाल, किशन नेगी, मस्तू चौधरी, मायाराम किमोठी, अनसूइया बर्तवाल और दिनेश चौधरी आदि शामिल रहे। वहीं, गोपीनाथ टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों ने भी सीएम को ज्ञापन भेजकर वाहनों का टैक्स, इंश्योरेंस और ब्याज माफ करने, कोरोना से लड़ रहे चालकों का इंश्योरेंस करने, चालकों को कोरोना योद्धा घोषित करने और चालकों के लिए आर्थिक पैकेज जारी करने की मांग की। इस मौके पर यूनियन के अध्यक्ष जगमोहन सिंह, महेंद्र सिंह राणा, सुरेंद्र रौतेला, धनपति शाह और शिवेंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed