{"_id":"66bcb05f040845569600ca70","slug":"got-assurance-of-posting-of-teachers-in-three-days-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-108126-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: तीन दिन में शिक्षकों की तैनाती का मिला आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: तीन दिन में शिक्षकों की तैनाती का मिला आश्वासन
Wed, 14 Aug 2024 06:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 14 Aug 2024 06:55 PM IST
विज्ञापन
तलवाड़ी कॉलेज में शिक्षकों के लिए अनशन पर डटे ग्रामीणों ने खत्म किया अनशन
संवाद न्यूज एजेंसी
थराली। शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर तीन दिन से धरने पर बैठे अभिभावकों से वार्ता के लिए डीईओ के प्रतिनिधि बीईओ पहुंचे। उन्होंने तीन दिन में स्कूल में गणित के शिक्षकों की नियुक्ति का आश्वासन दिया जिसके बाद अभिभावकों ने फिलहाल तीन दिन के लिए क्रमिक अनशन स्थगित कर दिया।
राजकीय अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज तलवाड़ी में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर अभिभावक संघ के अध्यक्ष प्रेम बल्लभ शर्मा के नेतृत्व में सभी अभिभावक क्रमिक अनशन पर बैठे थे। बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अनिनाथ ने आंदोलनरत अभिभावकों से वार्ता की और तीन दिन में गणित के प्रवक्ता व सहायक अध्यापक की तैनाती का आश्वासन दिया। इसके बाद अभिभावकों ने क्रमिक अनशन स्थगित कर दिया। अभिभावक संघ के अध्यक्ष प्रेम बल्लभ शर्मा ने बताया कि यहां से पांच अध्यापकों का स्थानांतरण हो गया लेकिन कोई प्रतिस्थानी नहीं भेजा गया। अगर प्रथम काउंसलिंग में तलवाड़ी विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होती तो फिर से आंदोलन करेंगे। इस दौरान पूर्व प्रधान इंद्र सिंह फर्स्वाण, खंसर बधाण संघर्ष समिति के अध्यक्ष महिपाल सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधान बलवंत सिंह रौथाण, उदय सिंह बिष्ट, बलवंत सिंह, खिलाफ सिंह रावत, हरेंद्र सिंह रावत, अमन सिंह रावत, सरिता बिष्ट, कुंदन सिंह रावत, सीमा रावत, शकुंतला देवी समेत कई अभिभावक मौजूद थे।