{"_id":"5fc3cf598ebc3e9bf4623ce7","slug":"gores-will-be-developed-for-skiing-maharaj-gopeshwar-news-drn3632556185","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरसों को करेंगे स्कीइंग के लिए विकसित : महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरसों को करेंगे स्कीइंग के लिए विकसित : महाराज
विज्ञापन
जोशीमठ में पर्यटन से जुड़ी योजनाओं का लोकार्पण करते पर्यटन मंत्री सतपाल महराज व विधायक महेंद्र ?
- फोटो : GOPESHWAR
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि गोरसों को स्कीइंग के लिए विकसित किया जाएगा। औली से गोरसों तक रोपवे को विस्तार देने की योजना बनाई गई है। भविष्य में यदि औली में बर्फ की कमी हो तो गोरसों में स्कीइंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि नीती पास को पर्यटकों के लिए पास लेकर जाने की सुविधा देने के लिए केंद्र सरकार से बात की जाएगी।
सतपाल महराज ने रविवार को यहां पर एक करोड़ 38 लाख की लागत से बने एयर आइस स्केटिंग रिंक, केंद्रीय वित्तपोषित योजना से देवलीबगड़ में दो करोड़ 34 लाख के विकास कार्य और सिमली में बाबा मोहन उत्तराखंडी की याद में 13 लाख की लागत में बने स्मृति द्वार का लोकार्पण किया। वहीं बदरीनाथ धाम में 38 लाख 68 हजार से बनने वाले कुकिंग गैस एजेंसी का शिलान्यास किया।
महराज ने कहा कि औली आइस स्केटिंग रिंक में प्रतियोगिताएं कराने और इसे और विकसित करने के लिए रसीयन एंबेसी के साथ ही यूरोप के देशों से संपर्क किया जाएगा। रास्तों से बर्फ हटाने के लिए स्नोकटर मशीन जल्द जिले को मिल जाएगी, जिसके बाद टिम्मरसैंण यात्रा को फरवरी-मार्च में खोला जा सकेगा। मंत्री ने कहा कि बुग्यालों में कैंपिंग का मामला कोर्ट में लंबित है। कहा कि हमने कोर्ट से अनुरोध किया है कि बुग्यालों के नीचे कैंपिंग की अनुमति दी जाए। इस अवसर पर बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट, रामकृष्ण रावत, पालिकाध्यक्ष शेलेंद्र पंवार, जिला महामंत्री समीर मिश्रा, जिला महामंत्री नवल भट्ट, राज्य मंत्री रामकृष्ण रावत, एसडीएम कुमकुम जोशी आदि मौजूद रहे।