फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Give permission to operate Dhaba on Rudranath Yatra route

Chamoli News: रुद्रनाथ यात्रा मार्ग पर ढाबा संचालन की दें अनुमति

Sun, 09 Jun 2024 04:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 09 Jun 2024 04:34 PM IST
विज्ञापन
Give permission to operate Dhaba on Rudranath Yatra route
फोटो
विज्ञापन


ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। रुद्रनाथ मंदिर के 19 किलोमीटर पैदल यात्रा मार्ग पर ग्रामीणों ने अस्थायी ढाबा व टैंट संचालन की अनुमति दिए जाने की मांग उठाई। उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

कुंती देवी, बीना देवी, गुड्डी देवी, उर्मिला देवी, कलावती देवी, चंपा देवी, बबीता, भुवनेश्वरी देवी, उषा रावत, चंद्रकता तिवारी, रामेश्वरी, रविंद्र बर्त्वाल, तारा देवी और हेमलता आदि ने कहा कि रुद्रनाथ पैदल मार्ग पर कई साल से ढाबों का संचालन करते आ रहे हैं जिससे श्रद्धालुओं को सुविधा मिलती है। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर पिछले साल कुछ स्थानीय युवाओं ने भी यहां अस्थायी टैंट व ढाबे शुरू कर दिए लेकिन इस साल वन विभाग ने कई टैंट व ढाबों को हटवा दिया है जिससे अब बेरोजगार हो गए हैं। सामाजिक कार्यकर्ता नवल खाली ने कहा कि रुद्रनाथ यात्रा मार्ग विकट परिस्थिति वाला है। पनार से रुद्रनाथ तक करीब 10 किमी क्षेत्र में कोई टैंट या अस्थायी ढाबा, होटल नहीं है। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द वन विभाग के अधिकारियों व ग्रामीणों की बैठक बुलाकर मामले में उचित समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed