फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   GIC Godli courtyard collapsed due to landslide

फोटो-- भूस्खलन होने से विद्यालय के पांच कक्ष छोड़े

Tue, 12 Jul 2022 08:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 08:27 PM IST
विज्ञापन
GIC Godli courtyard collapsed due to landslide
भूस्खलन से राजकीय इंटर कॉलेज गोदली का प्रांगण ध्वस्त हो गया है, जिस कारण विद्यालय प्रशासन ने पांच कक्षाओं में चल रही पढ़ाई बंद करवा दी है। साथ ही पांचों कक्षों को छोड़ दिया है। अब यहां के छठवीं से दसवीं तक के छात्र-छात्राएं की पढ़ाई स्कूल की दूसरी सुरक्षित जगह लैब, बरामदा और खुले आसमान के नीचे हो रही है।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज गोदली में 250 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। विद्यालय भवनों के निचले क्षेत्र में वर्ष 2018 में कलसिर-नौली मार्ग के निर्माण के बाद से भूस्खलन हो रहा है। भूस्खलन अब लगभग 300 मीटर ऊपर विद्यालय भवनों तक जा पहुंचा है। सोमवार रात को हुई तेज बारिश के बाद भूस्खलन से विद्यालय प्रांगण ध्वस्त हो गया है, जिससे यहां पठन-पाठन करवाना खतरे से खाली नहीं है। पीटीए अध्यक्ष सज्जन सिंह नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य संतोष नेगी, राधा रानी रावत, कलसिर प्रधान नीमा राणा, नैल के प्रधान सत्येंद्र सिंह, प्रधान प्रेम सिंह आदि ने प्रशासन से जल्द से जल्द यहां सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर वह विभाग और ठेकेदार के खिलाफ आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed