{"_id":"6aca4f57037332c0bc0a6322","slug":"gic-gauna-brings-glory-to-the-district-by-becoming-the-champion-chamoli-news-c-47-1-sdrn1002-121358-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: जीआईसी गौणा ने चैंपियन बन बढ़ाया गौरव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: जीआईसी गौणा ने चैंपियन बन बढ़ाया गौरव
Sat, 10 Oct 2026 08:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 10 Oct 2026 08:14 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन
गोपेश्वर।
बागेश्वर में आयोजित पंचम पर्वतीय बाल विज्ञान महोत्सव में चमोली जिले की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जूनियर वर्ग की क्विज प्रतियोगिता में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। राजकीय इंटर कॉलेज गौणा दशोली के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र सागर सिंह, प्रशांत सिंह और छात्रा रिया ने चमोली जिले का प्रतिनिधित्व किया। चार चरणों तक चले रोमांचक मुकाबले में चमोली की टीम ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी। विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक समझ और ज्ञान का परिचय देते हुए अंत तक शानदार प्रदर्शन किया और प्रथम स्थान हासिल किया।
प्रधानाचार्य सुरजीत सिंह बिष्ट और डॉ. प्रताप बिष्ट ने विजेता विद्यार्थियों सहित पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि विद्यार्थी भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और जनपद का गौरव बढ़ाते रहेंगे।