फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Gaura Devi Award given to 15 people for excellent work in various fields including Suresh Bhai

सुरेश भाई सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर 15 लोगों को दिया गौरा देवी सम्मान

Mon, 06 Jun 2022 12:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Gaura Devi Award given to 15 people for excellent work in various fields including Suresh Bhai
विश्व पर्यावरण दिवस पर उर्गम घाटी में आयोजित दो दिवसीय 25वें गौरा देवी पर्यावरण प्रकृति पर्यटन विकास मेले का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हुआ। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 लोगों को गौरा देवी सम्मान से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज उर्गम के प्रांगण में आयोजित मेले का शुभारंभ बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी ने किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सबकी भागेदारी होनी चाहिए। कहा कि पंच केदार और पंच बदरी की धरती में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। यहां पर्यटन विकास के लिए स्थायी कार्ययोजना बनाई जानी चाहिए। ब्लॉक प्रमुख हरीश परमार ने चिपको आंदोलन की सूत्रधार रही गौरा देवी को भी याद किया।
विज्ञापन

पर्यावरणविद सुरेश भाई ने कहा कि यदि समय रहते प्रकृति के संरक्षण के लिए आम जनमानस आगे नहीं आया तो हिमालय के रेगिस्तान होने में समय नहीं लगेगा। इस दौरान पर्यावरणविद सुरेश भाई, पत्रकारिता के क्षेत्र में वरिष्ठ पत्रकार रजपाल बिष्ट, जगदीश पोखरियाल, स्वतंत्र पत्रकार रघुवीर सिंह नेगी, मरणोपरांत स्व. गोपाल कृष्ण पांथरी, स्व. चक्रधर तिवारी और सीमा असवाल के साथ ही 15 लोगों को शॉल और प्रशस्तिपत्र देकर गौरा देवी सम्मान से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान छात्र-छात्राओं व संस्कृति विभाग की टीम ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर जनदेश के सचिव लक्ष्मण सिंह नेगी, प्रधान संघ के अध्यक्ष अनूप नेगी, देवग्राम के प्रधान देवेंद्र सिंह रावत, उर्गम प्रधान मिंकल देवी, मंजू, हीरा सिंह चौहान, अनुज नेगी आदि ने अपने विचार रखे।

वहीं राष्ट्रीय सेवा योजना व युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से गोपेश्वर महाविद्यालय के वनस्पति गार्डन में पौधे रोपे गए। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. आरके गुप्ता, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा. भालचंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद रहे। वहीं, समलौण आंदोलन की ओर से सरस्वती शिशु और विद्या मंदिर में भी पौधे लगाए गए। इस मौके पर समलौण आंदोलन की संयोजिका नंदा गौड़, प्रधानाचार्य अमर सिह रावत के साथ ही कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed