{"_id":"56f2bc324f1c1ba952f14d24","slug":"garhwali-kumaoni-holi-songs","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाली-कुमाऊंनी में होली के गीत गाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाली-कुमाऊंनी में होली के गीत गाए
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर
Updated Wed, 23 Mar 2016 09:24 PM IST
विज्ञापन
होली
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली पर मुख्यालय के एक दर्जन से अधिक गांवों की होल्यारों की टीम देवाल शिव मंदिर पहुंची और यहां पर गढ़वाली और कुमाऊंनी में होली के गीत गाए। मंदिर में सेलखोला, अटठू, हाटकल्याडी, कैल के होलियारों ने एक दूसरे पर रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
इस मौके पर सेलखोला के हेम मिश्रा नंद किशोर मिश्रा, चंद्र मोहन मिश्रा, कैलाश चंद्र, उमेश चंद्र आदि शामिल थे। वहीं कोठी नंदकेशरी धरातल्ला मल्ला सरकोट बेराधार देवसारी उणी में भी जमकर होली खेली गई। कर्णप्रयाग, सिमली, गौचर, आदिबदरी, गैरसैंण, नारायणबगड़, थराली, देवाल के नगर और कस्बों में भी होल्यारों ने ढोल-दमाऊं और अन्य वाद्य यंत्रों के साथ होली के गीत गाकर एक दूसरे को होली की बधाई दी।
विज्ञापन
होली पर्व बुधवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया। होल्यारों की टोली ने जगह-जगह लोगों पर अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। अक्षत नाट्य संस्था के कलाकारों ने गोपीनाथ मंदिर प्रांगण के समीप बैठकी होली का आयोजन किया।
विज्ञापन
अक्षत नाट्य संस्था के कलाकारों ने संस्था के अध्यक्ष विजय वशिष्ठ और केके डिमरी के नेतृत्व में मंदिर मार्ग से लेकर मुख्य चौराहे तक फूलों की होली खेली। जोशीमठ, पीपलकोटी, नंदप्रयाग, घाट और पोखरी क्षेत्रों में भी होली का त्योहार मनाया गया।