फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Garhwal Scout's band enthralled people in Shaurya Mahotsav

Chamoli News: शौर्य महोत्सव में गढ़वाल स्काउट के बैंड ने मोहा मन

Sun, 24 Nov 2024 06:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 24 Nov 2024 06:31 PM IST
विज्ञापन
Garhwal Scout's band enthralled people in Shaurya Mahotsav
नारायणबगड़ के खैंतोलीखाल में आयोजित शौर्य महोत्सव में प्रस्तुति देती महिलाएं। स्रोत: जागरूक पाठ
फोटो
विज्ञापन

शौर्य महोत्सव : विधायक भूपालराम ने 2025 में शौर्य महोत्सव भव्य रूप से करने की कही बात
संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणबगड़। कफारतीर-खैतोलीखाल में आयोजित वीसी दरवान सिंह नेगी राजकीय शौर्य महोत्सव के दूसरे दिन भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। वहीं गढ़वाल स्काउट ज्योतिर्मठ के ब्रॉसबैंड ने भी प्रस्तुति दी। जबकि महिलाओं ने सबसे पैली तेय नौ जैजै गणेश... से कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान थराली विधायक भूपालराम टम्टा ने आगामी 2025 में शौर्य महोत्सव का आयोजन भव्य रूप से करने की बात कही।
शौर्य महोत्सव के दूसरे दिन थराली विधायक भूपालराम टम्टा और ब्लॉक प्रमुख यशपाल सिंह नेगी ने वीसी दरवान सिंह नेगी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। विधायक ने खैतोलीखाल के खेल मैदान को मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित करने, नलगांव-कफारतीर मार्ग का डामरीकरण करने तथा चोपता-डडुवागाड़ मार्ग को वित्तीय स्वीकृति दिलाने का आश्वासन दिया। ब्लॉक प्रमुख यशपाल नेगी ने वार मेमोरियल फाउंडेशन को एक लाख रुपये देने, नलगांव-कफारतीर मार्ग पर वीसी दरवान सिंह नेगी की स्मृति में प्रवेश द्वार बनाने का आश्वासन दिया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत जीआईसी कोठुली की छात्राओं ने स्वागत गीत से की। जागर सम्राट बुद्धि सिंह दानू ने मां नंदा देवी के जागर गाए। ममंद रैंस तथा चिरखून की महिलाओं ने लोकसंस्कृति की छटा बिखेरी। इस मौके पर कर्नल डीएस बर्तवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र रावत, प्रधान संगठन के अध्यक्ष भगवती प्रसाद सती, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी, शौर्य महोत्सव समिति के अध्यक्ष लखपत सिंह नेगी, चंद्रमोहन जोशी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन पीएन सती ने किया।
विज्ञापन


नमोणु लगुलों देवो भूमी का भूमियाल...
लोहाजंग मेले में सावन चमोली व अन्य ने जमाया रंग
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। लोहाजंग में पूर्व विधायक स्व. शेर सिंह दानू की स्मृति में आयोजित सांस्कृतिक एवं औद्योगिक पर्यटन विकास मेले के दूसरे दिन लोक कलाकार सावन चमोली ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। सावन चमोली, मुरली मनोहर उप्रेती, मास्टर कुंदन, लोहाजंग महिला समूह, ममंद सुया, कुलिंग, जूनियर हाईस्कूल मुंदोली, यूजीवीएस की सदस्यों की ओर से प्रस्तुत लोकगीत नमोणु लगुलों देवो भूमी का भूमियाल..., गजमाला पाकुली को पासु..., त्वे खड़ी दयुला अखोड़ा..., ओ टुवा बेलणा..., दैणा होया खोली का गणेशा हे..., घुट-घुट बाटुली लगी... लोकगीत ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले के दूसरे दिन रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ ज्येष्ठ उप प्रमुख संगीता बिष्ट और डाॅ. कृपाल भंडारी ने किया। मेलाध्यक्ष इंद्र सिंह राणा व प्रेम दानू ने मेले को राज्य के प्रमुख मेलों में शामिल करने व पूर्व विधायक शेर सिंह दानू के गांव पिनाऊं तक सड़क बनाने की मांग की। समारोह में संगीता बिष्ट, महाबीर बिष्ट, हीरा रुपकुंडी, गोपाल भंडारी , गोपाल दानू, रघुबीर सिंह, हुकम सिंह, जानकी, धनुष और नीलम आदि मौजूद रहे। मेेले में ग्रामीणों ने खूब खरीदारी की। स्थानीय वांक गांव की किसान पुष्पा देवी से लोगों ने खूब स्थानीय उत्पाद खरीदे।



इंसेट
10 किमी दौड़ में अंजू और नीरज प्रथम

लोहाजंग मेले में कमेटी के सहयोग से मुंदोली राइडर्स क्लब ने 10 किमी साइकिल दौड़ का आयोजन किया जिसमें अंजू व नीरज प्रथम रहे। मेलाध्यक्ष इंद्र सिंह राणा ने बताया कि मेले में शतरंज, बैडमिंटन, कैरम सहित कई खेल प्रतियोगिताएं भी हो रही हैं जिनका परिणाम समापन पर निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed