फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Ganga Asnora, Dhan Singh and Ankola will get Jaideep Award

गंगा असनोड़ा, धन सिंह और अंकोला को मिलेगा जयदीप सम्मान

Wed, 07 Apr 2021 10:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Ganga Asnora, Dhan Singh and Ankola will get Jaideep Award
प्रकाश जयदीप ट्रस्ट की ओर से 12 अप्रैल को जयदीप सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। ट्रस्ट के संरक्षक और वरिष्ठ पत्रकार रजपाल बिष्ट और ट्रस्टी किरन पुरोहित ने बताया कि पत्रकार, चित्रकार और पर्यावरण प्रेमी प्रकाश पुरोहित जयदीप की स्मृति में वर्ष 1999 से सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। वर्ष 2020-21 के लिए पत्रकारिता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने पर गंगा असनोड़ा थपलियाल, पर्यावरण संरक्षण के लिए शिक्षक धन सिंह घरिया और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए व्यापार मंडल गोपेश्वर के अध्यक्ष अनूप पुरोहित अंकोला को जयदीप सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। 12 को सम्मान समारोह से पूर्व नगर में प्रकाश पुरोहित जयदीप की स्मृति में निर्मित पार्क का लोकार्पण पीजी कॉलेज गोपेश्वर के प्राचार्य प्रो. आरके गुप्ता और नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य डा. ममता कपरुवाण करेंगी। इस मौके पर नगर पालिका के नामित सदस्य हरि प्रसाद ममगाईं, मंगला कोठियाल, सुरेंद्र रावत, कृष्ण कुमार सेमवाल, राकेश मैठाणी, राजकुमार तिवारी, जगदीश पोखरियाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed