फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Gadu Ghada Oil Kalash Yatra will start from 7

Chamoli News: सात से शुरू होगी गाड़ू घड़ा तेल कलश यात्रा

Fri, 03 Apr 2026 05:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 03 Apr 2026 05:03 PM IST
विज्ञापन
Gadu Ghada Oil Kalash Yatra will start from 7
10 अप्रैल को पहुंचेगी डिम्मर, लक्ष्मीनारायण में होगी पूजा-अर्चना
विज्ञापन

बदरीश डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत ने शुरू की तैयारियां, 23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ मंदिर के कपाट
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। श्री बदरी विशाल के महाभिषेक में प्रयुक्त होने वाले तिलों के तेल को पिरोने और गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। श्री बदरीश डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के अनुसार सात अप्रैल को गाड़ू घड़ा तेल कलश यात्रा शुरू होगी जो 10 अप्रैल को डिम्मर पहुंचेगी। 10 दिनों के प्रवास के बाद 20 अप्रैल को यात्रा बदरीनाथ के लिए रवाना होगी और 23 अप्रैल को बदरीनाथ के कपाट खुल जाएंगे।

डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के अध्यक्ष आशुतोष डिमरी ने बताया कि सात अप्रैल को नरेंद्रनगर के राज दरबार में महाराजा मनुजेंद्र शाह की उपस्थिति में माला राज्य लक्ष्मी शाह और सुहागिन महिलाओं की ओर से तिलों का तेल पिरोया जाएगा। इसके बाद शाम को गाड़ू घड़ा तेल कलश यात्रा रवाना होगी जो रात्रि विश्राम के लिए बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की चेला चेतराम धर्मशाला ऋषिकेश पहुंचेगी। इसके बाद देवप्रयाग, श्रीनगर, कर्णप्रयाग होते हुए 10 अप्रैल को डिम्मर पहुंचेगी। यहां गांव में डिमरी पुजारियों की ओर से तेल कलश को श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में रखा जाएगा। दस दिनों तक भगवान लक्ष्मीनारायण के साथ ही तेल कलश की पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके बाद 20 अप्रैल को विधि विधान से तेल कलश यात्रा ज्योतिर्मठ के लिए रवाना होगी। यात्रा 22 अप्रैल को बदरीनाथ पहुंचेगी और 23 अप्रैल को विधि-विधान के साथ कपाट खुल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed