फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Gadkot-Khanoli link road was closed for one month

एक माह से बंद पड़ा गड़कोट-खैनोली लिंक मार्ग

Fri, 25 Oct 2019 09:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 09:39 PM IST
विज्ञापन
Gadkot-Khanoli link road was closed for one month
गड़कोट-खैनोली लिंक मोटर मार्ग के स्यूंटा तोक से आगे क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही अब खाद्यान्न का संकट भी गहराने लगा है।
विज्ञापन

खेनोली के ग्रामीण यदुवीर सिंह, नरेंद्र सिंह और फते सिंह आदि ने बताया कि एक माह पूर्व हुई बारिश से गड़कोट-खेनोली मोटर मार्ग स्यूणी तोक से आगे कई स्थानों पर मलबा आने से बंद हो गया था। ऐसे में ग्रामीणों के सामने आवाजाही करने और खाद्यान्न का संकट गहरा गया है। वहीं खेनोली गांव के विभिन्न तोकों में पं दीन दयाल उपाध्याय योजना के तहत विद्युतीकरण का कार्य किया जा रहा था लेकिन रास्ता बंद होने के कारण निर्माण सामग्री की आपूर्ति नहीं होने से काम भी बंद पड़ा है। उन्होंने एक सप्ताह में बंद मोटर मार्ग नहीं खोलने पर आंदोलन की चेतावनी दी। थराली विधायक मुन्नी देवी शाह ने बताया कि गड़कोट-खैनोली मोटर मार्ग के संबंध में कार्यदायी विभाग के अधिकारियों से जानकारी लेकर जल्द मार्ग खुलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

72 गांवों के ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कत
पोखरी। पोखरी-हापला-गोपेश्वर मोटर मार्ग पर तीन माह बाद भी वाहनों की आवाजाही सुचारु नहीं हो पाई है। सड़क रैंसू और तिलडोभा के पास करीब 30 मीटर तक क्षतिग्रस्त पड़ी है, जिससे पोखरी क्षेत्र के 72 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते अगस्त माह में भारी बारिश के दौरान पोखरी-गोपेश्वर मोटर मार्ग हापला घाटी के रैंसू गांव के समीप क्षतिग्रस्त हो गया था लेकिन पीएमजीएसवाई की ओर से अभी तक सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए नहीं खोला गया। वहीं, जौरासी-तोणजी मोटर मार्ग अगस्त माह से जगह-जगह बंद पड़ा है। तोणजी गांव के ग्रामीणों को पोखरी तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण दैनिक उपभोग की वस्तुओं को पीठ पर लादकर ले जा रहे हैं। ग्रामीण सूबेदार मातबर नेगी, दिगपाल नेगी, पीएस रावत, महावीर रावत और अवधेश रावत ने शीघ्र सड़क दुरुस्त कर सुचारु करने की मांग की। इधर, पीएमजीएसवाई के ईई राज कुमार ने बताया कि रैंसू में सड़क पर स्कबर निर्माण किया जाना है। शासन को इसके निर्माण के लिए इस्टीमेट भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed