{"_id":"68ac39724b2d8340530659c7","slug":"from-september-1-cheap-grain-sellers-will-not-pick-up-ration-from-the-warehouse-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-114368-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: एक सितंबर से गोदामों से राशन नहीं उठाएंगे सस्ता गल्ला विक्रेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: एक सितंबर से गोदामों से राशन नहीं उठाएंगे सस्ता गल्ला विक्रेता
Mon, 25 Aug 2025 03:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 25 Aug 2025 03:52 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली जिले के सस्ता गल्ला विक्रेता संघ ने सम्मानजनक मानदेय देने सहित कई मांगें उठाईं। संघ ने मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई न होने पर एक सितंबर से गोदामों से राशन का उठान नहीं करने और सामूहिक इस्तीफा देने की चेतावनी दी।
सोमवार को हुई सस्ता गल्ला विक्रेता संघ की बैठक में जिलाध्यक्ष दिनेश जोशी ने कहा कि सस्ता गल्ला विक्रेताओं को काम का अत्यधिक बोझ दे दिया गया है लेकिन मानदेय देने की बात आते ही सरकार की ओर से हीलाहवाली कर दी जाती है। अब सरकारी गल्ला विक्रेता चुप नहीं बैठेंगे। विक्रेताओं ने प्रतिमाह सम्मानजनक मानदेय देने और राशन को गोदाम से ही तोलकर देने की मांग की। इस मौके पर पोखरी में सस्ता गल्ला विक्रेता संघ के अध्यक्ष रमेश चौधरी, भक्तदर्शन बुटोला, सत्य प्रकाश सेमवाल, वीर सिंह कंडारी और देवी प्रसाद थपलियाल आदि ने विचार रखे। संवाद