{"_id":"62eeb2bcd568fb7e2a27874f","slug":"from-employees-to-officers-motivating-farmers-to-get-kyc-done-gopeshwar-news-drn419336949","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को केवाईसी कराने के लिए प्रेरित कर रहे कर्मचारी से लेकर अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को केवाईसी कराने के लिए प्रेरित कर रहे कर्मचारी से लेकर अधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद के किसानों की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि को यथावत रखने के लिए कृषि विभाग, राजस्व और तहसील प्रशासन किसानों को केवाईसी कराने के लिए प्रेरित करने में लगे हैं। कृषि विभाग के अधिकारियों ने दावा किया है कि आगामी 15 अगस्त तक सभी किसानों की केवाईसी करा ली जाएगी।
चमोली जनपद में अभी तक 49878 किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे हैं। केंद्र सरकार ने योजना का लाभ ले रहे किसानों के लिए केवाईसी अनिवार्य कर दी है। कई किसानों ने अभी तक केवाईसी नहीं कराई है। जनपद के 29035 किसानों ने केवाईसी करा ली है, जबकि 20843 ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। इन किसानों की किसान सम्मान निधि को यथावत रखने के लिए कृषि विभाग के अलावा राजस्व और तहसील स्तर के अधिकारी किसानों को केवाईसी कराने के लिए प्रेरित करने में लगे हैं।
मुख्य कृषि अधिकारी विजय प्रकाश मौर्य ने बताया कि इसके लिए 12 तहसीलों में कैंप लगाए गए हैं। थराली, कर्णप्रयाग और गोपेश्वर की भूमि संरक्षण इकाइयों को भी किसानों की केवाईसी कराने में लगाया गया है। कृषि विभाग के कर्मचारी से लेकर अधिकारी तक किसानों को फोन कर केवाईसी कराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त तक संभवत: सभी किसानों की केवाईसी करा ली जाएगी।
विज्ञापन
चमोली में हो चुकी ढाई लाख की वसूली
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि प्राप्त करने वाले धनाड्य वर्ग के लोगों से अब रिलीज की गई किस्तों की वसूली की जा रही है। कृषि विभाग की ओर से अभी तक ऐसे 367 किसानों को चिन्हित कर दिया गया है, जबकि ढाई लाख की वसूली की जा चुकी है। मुख्य कृषि अधिकारी विजय प्रकाश मौर्य का कहना है कि इनकम टैक्स के दायरे में आने वाले लोगों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं दिया जाएगा। ऐसे लोगों को यदि निधि का भुगतान हुआ है तो उनका चिन्हीकरण कर वसूली की कार्रवाई की जा रही है। अभी तक जनपद में 367 किसानों को चिन्हित किया जा चुका है और उन्हें नोटिस भी भेजे जा चुके हैं।