{"_id":"6ad205655551dc882e077d97","slug":"four-ncc-cadets-participated-in-the-national-camp-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-121461-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: नेशनल शिविर में चार एनसीसी कैडेट्स ने किया प्रतिभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: नेशनल शिविर में चार एनसीसी कैडेट्स ने किया प्रतिभाग
Fri, 16 Oct 2026 04:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 16 Oct 2026 04:37 PM IST
विज्ञापन
फोटो
गोपेश्वर। अगरतला में एक से 12 अक्तूबर तक आयोजित वीर विक्रम एकता शिविर (स्पेशल नेशनल इंटीग्रेशन प्रशिक्षण शिविर) में पीजी कॉलेज गोपेश्वर की 1 यूके बटालियन के चार एनसीसी कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। इनमें कीर्ति, हिमांशु, अंशिका और सपना शामिल रहे। शिविर के दौरान कैडेट्स को पैरामोटरिंग सहित विभिन्न गतिविधियों में शामिल होने और कई स्थानों का भ्रमण करने का अवसर मिला। कैडेट हिमांशु ने वॉलीबाल टीम में प्रथम स्थान हासिल किया जबकि कीर्ति को समूह गान में प्रथम पुरस्कार मिला। प्रभारी प्राचार्य डॉ. दिगपाल सिंह कंडारी ने कैडेट्स को बधाई दी। एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. ज्योति टम्टा ने कहा कि ऐसे शिविर नेतृत्व क्षमता विकसित करने और नई चीजें सीखने का अवसर देते हैं। संवाद