फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Forest workers extinguished the forest fire

Chamoli News: वन कर्मियों ने बुझाई जंगल की आग, दिनभर छाई रही धुंध

Mon, 25 Dec 2023 08:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 08:33 PM IST
विज्ञापन
Forest workers extinguished the forest fire
दशोली ब्लॉक के कठूड़ गांव के समीप के जंगलों में लगी आग वन विभाग के कर्मियों ने बुझा ली है लेकिन तब से क्षेत्र में गहरी धुंध छा गई है। सोमवार को गोपेश्वर के साथ ही चमोली बाजार, छिनका, मंडल, बछेर क्षेत्र में दिनभर धुंध छाई रही। इससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई और आंखों में जलन हुई।
विज्ञापन


बीते 23 दिसंबर को कठूड़ गांव के समीप चीड़ के जंगलों में आग भड़क गई थी। केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के एसडीओ जुगल किशोर चौहान ने बताया कि जंगल की आग बुझा दी गई है। जंगलों में आग लगाते हुए यदि कोई पकड़ा गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जंगल में आग लगने के बाद से नदी, घाटियों में दिनभर धुंध छाई रही।
विज्ञापन


जंगलों को आग से बचाने की दिलाई शपथ

चंडी प्रसाद भट्ट पर्यावरण एवं विकास केंद्र गोपेश्वर व समलौंण संस्था की ओर से बनास गांव से जंगलों को आग से बचाने के लिए गांवों में व्यापक स्तर पर जन जागरूकता और अध्ययन यात्रा शुरू की गई। इस दौरान ग्रामीणों को जंगलों को आग से बचाने की शपथ भी दिलाई गई। विकास केंद्र गोपेश्वर के प्रबंध न्यासी ओम प्रकाश भट्ट ने हिमालय क्षेत्र में प्रतिवर्ष वनाग्नि की घटनाओं में हो रही वृद्धि पर चिंता जताई। कहा कि हमारी इस अध्ययन यात्रा का मुख्य उद्देश्य वनाग्नि की दृष्टि से अति संवेदनशील क्षेत्रों में पदयात्रा कर ग्रामीणों को जागरूक करना है। साथ ही उनसे प्रत्यक्ष संवाद कर उन्हें वनाग्नि के दुष्प्रभावों से अवगत कराना है। समलौंण संस्था के वीरेंद्र दत्त गोदियाल ने भी ग्रामीणों से जंगलों को आग से बचाए रखने की अपील की। इस दौरान आशाराम पंत, नत्थीराम नौटियाल, रामकृष्ण नौटियाल, मनोज रौथाण, वन विभाग पैठाणी रेंज के वन दरोगा अरविंद कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed