फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   For renovation of the road blockade

सड़क के जीर्णोद्धार के लिए चक्काजाम

Fri, 18 Mar 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली Updated Fri, 18 Mar 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन

घाट-नंदप्रयाग मोटर मार्ग के जीर्णोद्घार की मांग को लेकर शुक्रवार को घाट और नंदप्रयाग में वाहनों का संचालन पूरी तरह ठप रहा। शाम चार बजे तक बड़े वाहनों की आवाजाही भी बंद होने से लोगों को मीलों दूरी पैदल नापनी पड़ी।

विज्ञापन


चक्काजाम के साथ ही टैक्सी यूनियन, व्यापार संघ और जनप्रतिनिधियों ने घाट बाजार भी बंद कराया। घाट तहसील में क्रमिक अनशन पर बैठे जनप्रतिनिधियों ने शनिवार से आमरण अनशन शुरू करने का ऐलान किया है।
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा और एडीबी के अधिकारियों ने अनशन स्थल पर पहुंचकर जनप्रतिनिधियों को सड़क सुधारीकरण कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया, लेकिन आंदोलनकारी निश्चित समय से सड़क सुधारीकरण कार्य का  लिखित आश्वासन देने पर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों ने एसडीएम  से नंदाकिनी के समीप विवादित भूमि के चिह्नीकरण की मांग उठाई। इस बीच, चक्काजाम से दूरदराज के ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। देहरादून से घाट क्षेत्र को जाने वाली बस पूर्वाह्न 11 बजे नंदप्रयाग पहुंच गई थी, लेकिन यहां टैक्सी यूनियन से जुड़े लोगों ने बस को आगे जाने नहीं दिया।


सवारियों की मांग पर बाद में शाम चार बजे बस को घाट के लिए रवाना किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य गुड्डू  राम, क्षेत्र पंचायत सदस्य वीरेंद्र राम, चंद्र सिंह, टैक्सी यूनियन घाट के अध्यक्ष सुमेर सिंह, नंदप्रयाग टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष प्रेम सिंह राणा,  चंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, संजय सिंह, केदार सिंह, रणजीत सिंह, ज्येष्ठ उपप्रमुख देव सिंह, सुखवीर रौतेला, शेरी राम भेंटवाल आदि मौजूद थे। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed