{"_id":"5e972e238ebc3e769a044518","slug":"five-people-arrived-from-dehradun-and-saharanpur-karnpryag-news-drn341792526","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून और सहारनपुर से पहुंचे पांच लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून और सहारनपुर से पहुंचे पांच लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल में बुधवार को देहरादून से देवाल पहुंचे तीन लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और सभी को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन में रहने को कहा। वहीं नई टिहरी में सहारनपुर से अपने घर पहुंची तो महिलाओं को भी होम क्वारंटीन कर दिया गया।
बुधवार को दो पुरुष व एक महिला देहरादून से देवाल पहुंचे तो स्वास्थ्य विभाग ने उनका स्वास्थ्य जांचा। पीएचसी के प्रभारी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि तीनों को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन में रहने की हिदायत दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांवों में पहुंचकर होम क्वारंटीन में रहने वाले लोगों का स्वास्थ्य जांच रही है।
वहीं नई टिहरी में सीआरटी (सिटी रिस्पांस टीम) ने बीपुरम क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान 9 अप्रैल को यूपी सहारनपुर से अपने घर टीएचडीसी कालोनी पहुंची दो महिलाओं को टीम ने होम क्वारंटीन किया। ईओ राजेंद्र सजवाण, सिनेटरी इंस्पेक्टर प्रीतम सिंह नेगी के नेतृत्व में टीम ने बीपुरम क्षेत्र का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य विभाग की एनएचएम की टीम ने टीएचडीसी, हिंदुस्तान सहित विभिन्न कंपनियों के श्रमिकों, मजदूरों की स्पॉट काउंसिलिंग कर उन्हें सामाजिक दूरी बनाने को कहा। टीम में मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की संगीता भंडारी, मालती रावत, गंगा नेगी और रेखा चौहान आदि शामिल रही।
विज्ञापन
गौचर और गैरसैंण में क्वारंटीन किए 30 लोगों को घर भेजा
गौचर/गैरसैंण। 14 दिनों तक गौचर और गैरसैंण के क्वारंटीन में रखे गए 30 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। गौचर के सीएचसी भवन और जीएमवीएन में 60 से अधिक लोग क्वारंटीन किए गए थे, जिसमें थराली, देवाल, पोखरी, गैरसैंण, कर्णप्रयाग, घाट आदि क्षेत्रों के लोग थे और सभी अन्य क्षेत्रों से आए थे। इनमें से 12 लोगों को घर भेज दिया है। इस दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष मुकेश नेगी टीम सहित अस्पताल पहुंचे और उन्होंने कोरोना वॉरियर्स के तौर पर कोरोना जांच टीम के प्रभारी डा. बीएस भंडारी, डा. प्रकाश भट्ट, पुलिस चौकी प्रभारी नवीन चौहान सहित मेडिकल टीम, पुलिस और पर्यावरण मित्रों की पूरी टीम को विशेष सहयोग के लिए सम्मानित किया। गैरसैंण के पॉलिटेक्नीक भवन के क्वारंटीन केंद्र से 18 लोगों को छुट्टी दे दी गई। वहीं गैरसैंण में होम्योपैथिक डा. कमल कुमार ने पज्याणा, डुंग्री, खनसर, रोहिड़ा और कोठार आदि गांवों में अन्य क्षेत्रों से आए 30 से अधिक लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की, जिसमें सभी का स्वास्थ्य सही मिला।