फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Five injured, including a child, in separate accidents

अलग-अलग दुर्घटनाओं में बच्ची समेत पांच घायल

Tue, 22 Mar 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली Updated Tue, 22 Mar 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
Five injured, including a child, in separate accidents
दुर्घटना - फोटो : Amar Ujala

जिले में दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में एक बच्ची समेत पांच लोग गंभीर घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार दोपहर ढाई बजे गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग पर कुजाऊं गांव निवासी जिला पंचायत सदस्य भागीरथी कुंजवाल, पति रमेश कुंजवाल और छह वर्षीय पुत्री अंशिका कार से गोपेश्वर से कुजाऊं गांव की ओर जा रहे थे।

विज्ञापन


रौली गांव के समीप अचानक कार अनियंत्रित होकर करीब बीस मीटर नीचे खाई में जा गिरी। घायलों के चिल्लाने पर आसपास के ग्रामीणों ने गोपीनाथ टैक्सी यूनियन और पुलिस प्रशासन को टेलीफोन से दुर्घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही टैक्सी यूनियन के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को खाई से निकालकर निजी वाहनों से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस की मुस्तैदी का आलम यह रहा कि थाना पुलिस के जवान मौके पर तब पहुंचे जब घायलों को जिला अस्पताल पहुंचा दिया गया। जिला अस्पताल के चिकित्सक वीपी सिंह ने कहा कि घायलों के सिर और पांवों में चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कर्णप्रयाग की ओर जा रही एक मैक्स की बाइक के साथ जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार बूरा गांव निवासी प्रदीप कुमार और कौंज-पोथनी गांव निवासी जयदीप रावत घायल हो गए। दोनों घायलों को नंदप्रयाग 108 वाहन की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed