{"_id":"577d2e2d4f1c1bd7497fa12f","slug":"five-days-after-the-goods-have-arrived-in-the-affected-areas","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभावित क्षेत्रों में पांच दिन बाद पहुंचा जरूरी सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभावित क्षेत्रों में पांच दिन बाद पहुंचा जरूरी सामान
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
Updated Wed, 06 Jul 2016 09:43 PM IST
विज्ञापन
आपदा प्रभावित घाट ब्लॉक के जाखणी गांव में मारिया आश्रम की ओर से बांटी राहत सामग्री।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीनाथ हाईवे पूरी तरह से खुल गया है। मंगलवार रात को बीआरओ के अधिकारियों और स्थानीय पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में पीपलकोटी और चमोली बाजार में फंसी यात्रा की बसों को गंतव्य के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
बुधवार को सुबह दस बजे तक करीब दो सौ बसें और करीब 50 ट्रकों की रवानगी की गई। बीआरओ के कमांडर आर सुब्रमण्यम ने बताया कि यदि मौसम ने साथ दिया, तो बदरीनाथ हाईवे पर वाहनों की सुचारु आवाजाही कराई जाएगी।
विज्ञापन
साथ ही बाजपुर में हाईवे पर कंवर्ट बनाने का कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। हाईवे सुचारु होने के बाद बुधवार को पांच दिन से नंदप्रयाग में फंसे रसोई गैस के ट्रक गोपेश्वर, जोशीमठ और पीपलकोटी पहुंचे।
विज्ञापन
प्रभावित क्षेत्रों में सब्जी की आपूर्ति भी सुचारु हो गई है। बदरीनाथ हाईवे निर्मल पैलेस के पास भूस्खलन से संकरा और ढलान वाला हो गया है। बाजपुर में पत्थर और मलबे के ऊपर से ही सड़क निर्माण किया गया है। इसी में वाहनों की आवाजाही कराई जा रही है।
बीआरओ के कमान अधिकारी रूप ज्योति दास का कहना है कि बाजपुर में करीब 120 मीटर सड़क बह गई थी। यहां चट्टान से छिटके पत्थरों और मिट्टी का भरान कर हाईवे को सुचारु किया गया है।