{"_id":"67446e8b5e12b977630a7ecc","slug":"first-set-the-goal-then-students-should-start-preparing-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-110694-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: पहले लक्ष्य तय करें फिर तैयारी में जुटें छात्र-छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: पहले लक्ष्य तय करें फिर तैयारी में जुटें छात्र-छात्राएं
Mon, 25 Nov 2024 06:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 25 Nov 2024 06:03 PM IST
विज्ञापन
फोटो
पीजी कॉलेज कर्णप्रयाग कॅरिअर काउंसलिंग हुई
बलिदानियों के परिजनों काे सम्मानित किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। स्थानीय पीजी काॅलेज में उत्तरायणी संस्था की ओर से कॅरिअर काउंसलिंग एवं बलिदानी के परिजनों का सम्मान किया गया। उत्तरायणी संस्था के और रिटायर्ड डीआईजी एसपी पोखरियाल ने छात्र-छात्राओं को पहले लक्ष्य तय कर फिर तैयारी कर सफलता प्राप्त करने के तरीके बताए। इस दौरान छात्र-छात्राओं को अभिनय, सेना और सिविल सर्विस की तैयारी के टिप्स दिए गए।
पूर्व सैन्य अधिकारी कर्नल डीएस बत्र्वाल सहित महाविद्यालय की कॅरिअर काउंसलिंग समिति ने भी छात्र-छात्राओं को कई जानकारियां दीं। वरिष्ठ नागरिक भुवन नौटियाल ने महाविद्यालय और माध्यमिक स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की हर शनिवार को ऑनलाइन कॅरिअर काउंसलिंग शुरू करने की मांग की। इस अवसर पर बलिदानी सूरज तोपाल, गंगा सिंह पुंडीर, शिव प्रसाद पुरोहित, राम सिंह, दिलबर सिंह के परिजनों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित गोविंद सिंह तोपाल एवं शाखा देवी को सम्मानित किया गया। दिल्ली सरकार में पावर कॉरपोरेशन के पूर्व सलाहकार रहे कांति वल्लभ धौलाखंडी ने बताया कि उत्तरायणी संस्था के प्रयासों से श्रीनगर और अल्मोड़ा जैसे स्थानों पर सिविल सर्विसेज परीक्षा सेंटर बनाए गए और उसके सार्थक परिणाम मिले। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. बीएन खाली, डॉ. कीर्तिराम डंगवाल, डॉ. रविंद्र कुमार डॉ. तरुण कुमार, डाॅ. आरसी भट्ट आदि मौजूद थे।