Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Fire in the Pindar Range forests for three days

तीन दिनों से पिंडर रेंज के जंगलों में भड़क रही आग

Fri, 18 Dec 2020 11:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Fire in the Pindar Range forests for three days
मध्य पिंडर रेंज थराली के जूनीधार, टुंड्री, चेपड़ों, उणी और कोठी के जंगलों में तीन दिनों से भड़की आग से करीब 10 हेक्टेयर क्षेत्रफल में लाखों की वन संपदा जल गई। आग लगने से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रहने वाले जंगली जानवरों को नुकसान पहुंचने की भी आशंका जताई जा रही है। आग की लपटें इतनी तेज हैं कि अगर इस पर जल्द काबू नहीं किया गया तो यह आस-पास के गांव को भी अपनी चपेट में ले लेगी। आग के कारण पत्थर और जले पेड़ सड़कों पर गिर रहे हैं और लपटें 10 मीटर ऊंचाई तक जा रही हैं।
विज्ञापन

मध्य पिडंर रेंज थराली के जंगलों में भड़की आग के कारण बृहस्पतिवार रात को जंगल से जानवरों के चिल्लाने की आवाजें आती रहीं। वहीं चीड़ की पत्तियां आग को भड़काने का कार्य कर रही हैं। इन जंगलों में कई औषधीय पौधे भी आग की भेंट चढ़ चुके हैं। आग इतनी भयंकर है कि चट्टानें पर जमे पत्थर और पेड़ गिरकर सड़कों पर आ रहे हैं और लपटें 10 मीटर ऊंचाई तक जा रही हैं। वन क्षेत्राधिकारी त्रिलोक सिंह ने कहा कि आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग की टीम जुटी हुई है। चट्टान होने के कारण बाग बुझाने में दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed