{"_id":"6807a1670911729050034430","slug":"fire-broke-out-in-the-room-due-to-cylinder-explosion-two-workers-got-burnt-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-111978-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli: सिलिंडर फटने से कमरे में लगी आग, एचसीसी कंपनी के दो मजदूर झुलसे, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli: सिलिंडर फटने से कमरे में लगी आग, एचसीसी कंपनी के दो मजदूर झुलसे, अस्पताल में भर्ती
Wed, 23 Apr 2025 07:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीपलकोटी (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, पीपलकोटी (चमोली)
Updated Wed, 23 Apr 2025 07:59 PM IST
सार
विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में काम कर रही एचसीसी कंपनी के मजदूरों के कमरे में रखा सिलिंडर अचानक फट गया और आग लग गई। आग में दो मजदूर झुलस गए।
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
सिलिंडर फटने से कमरे में आग लग गई और एचसीसी कंपनी के दो मजदूर झुलस गए। मजदूरों को पीपलकोटी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल गाेपेश्वर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में काम कर रही एचसीसी कंपनी के मजदूरों के कमरे में रखा सिलिंडर अचानक फट गया और आग लग गई। आग में दो मजदूर झुलस गए। मजदूरों को पीपलकोटी पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल गाेपेश्वर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Roorkee: सिरफिरे युवक ने पहले युवती पर और फिर खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, शादी कहीं और तय होने से था आहत
विज्ञापन
कंपनी के आवासीय परिसर में आग लगने की सूचना पर गोपेश्वर से फायर सर्विस की टीम भी मौके पर पहुंची लेकिन तब तक मजदूर आग बुझा चुके थे। पीपलकोटी पुलिस चौकी प्रभारी लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण ने बताया कि कंपनी के मजदूर लखिंद्रा हेमरम, झारखंड निवासी और सारजन निसाद, बिहार निवासी आग में झुलस गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।