फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Finance company grab ten lakh rupees

फाइनेंस कंपनी ने हड़पे दस लाख रुपये

Tue, 17 Mar 2020 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Finance company grab ten lakh rupees
लोहाजंग में एक फाइनेंस कंपनी पर स्थानीय लोगों ने 10 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने देवाल चौकी में तहरीर देकर पैसा वापस दिलाने और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लोहाजंग, मुंदोली के गिरीश चंद्र, देवेंद्र सिंह, सुरेंद्र राम ने चौकी प्रभारी देवाल को दी तहरीर में बताया कि दुष्यंत सिंह निवासी-काफियाबाद, उत्तर प्रदेश, जिला-मुरादाबाद लोहाजंग में छह साल से रहता था। उसने दो साल पहले विजय श्री प्राइवेट कंपनी खोली थी और वह कंपनी के नाम पर लोगों से रुपये जमा करवाता था। उसने विजय श्री प्राइवेट कंपनी में 50 लोगों से दिसंबर 2017 से जनवरी 2019 तक लाखों रुपये की धनराशि जमा करवाई। उसने लोगों से प्रतिदिन पैसे जमा कराने को कहा और अन्य बैंकों से ज्यादा ब्याज देने की बात कही। भुगतान अवधि पूरी होने के बाद उसने लोगों को नौ लाख के चेक भी दिए, लेकिन खाते में रुपये न होने से नौ लाख के सभी चेक बाउंस हो गए। इसके अलावा अन्य लोगों के एक लाख रुपये भी आरोपी लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी बिना सूचना के आठ माह पूर्व अपने घर गया था। कई बार पीड़ित लोगों ने आरोपी से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उसका नंबर स्वीच ऑफ गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आरोपी के साथ इस कारोबार में तीन लोग फैजान, मुन्नाजीर और सुरेंद्र पाठक भी शामिल हैं। पीड़ित ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

कोट
लोहाजंग में एक कंपनी पर लाखों रुपये जमा करने के मामले में कुछ लोगों ने चौकी में तहरीर दी है। मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - जगमोहन पडियार, चौकी प्रभारी देवाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed