{"_id":"697a19584d959916120314fc","slug":"feedback-taken-from-village-guards-to-maintain-law-and-order-in-villages-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-116917-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: गांवों में कानून व्यवस्था बनाने को ग्राम प्रहरियों से लिया फीड बैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: गांवों में कानून व्यवस्था बनाने को ग्राम प्रहरियों से लिया फीड बैक
Wed, 28 Jan 2026 07:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 28 Jan 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
एसपी के निर्देश पर सभी थाना चौकियों में ग्राम प्रहरियों के साथ की गई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। ग्रामीण क्षेत्रों में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने व अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए एसपी के निर्देश पर सभी थाना व चौकियों में ग्राम प्रहरियों के साथ दो दिवसीय बैठक आयोजित की गई। साथ ही उन्हें किसी भी गैरकानूनी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के निर्देश दिए गए।
एसपी सुरजीत सिंह पंवार ने पुलिस आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सभी थाना चौकियों में ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर फीडबैक लेने के निर्देश दिए। इसके तहत थाना व चौकी प्रभारियों ने ग्राम प्रहरियों से उनके क्षेत्र से संबंधित अपराध, विवाद, संदिग्ध गतिविधि सहित अन्य तरह की जानकारी हासिल की।
साथ ही जहां ग्राम प्रहरी की नियुक्ति नहीं है उसकी सूची तैयार कर तैनाती पर विचार किया गया। संदिग्ध गतिविधियों व असामाजिक तत्वों की सूचनाएं एकत्रित की गई। साथ ही प्रहरियों को निर्देश दिए गए कि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि, संदिग्ध व्यक्ति, नशा, घरेलू विवाद, अपराध या अन्य सामाजिक समस्या की सूचना तुरंत पुलिस को दें। जिससे समय पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।