फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Families of martyrs' got awarded on Kargil Day

कारगिल दिवस पर शहीदों के परिजन हुए सम्मानित

Fri, 26 Jul 2019 07:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 07:33 PM IST
विज्ञापन
Families of martyrs' got awarded on Kargil Day
गोपेश्वर में कारगिल दिवस पर शहीदों को नमन करती अमर शहीद की परिजन। - फोटो : GOPESHWAR
जिला पंचायत परिसर में प्रभारी जिलाधिकारी हंसादत्त पांडे सहित जिला स्तरीय अधिकारियों ने कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि दी। वहीं नगर में एनसीसी कैडेटों के साथ ही विभिन्न स्कूली छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाल कर अमर शहीदों के बलिदान को याद किया।
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में आयोजित समारोह में अमर शहीद राइफल मैन सतीश चंद्र के पिता महेशानंद, सिपाही हिम्मत सिंह के पिता बलवंत सिंह, नायक आनंद सिंह की पत्नी देवेश्वरी देवी तथा नायक कृपाल सिंह की पत्नी विमला देवी को सम्मानित किया गया। कारगिल युद्ध में भाग लेने वाले पूर्व सैनिकों को भी सम्मानित किया गया। कारगिल युद्ध में जिले के 11 जवानों ने देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था। इस मौके पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ले. कर्नल बीएस रावत (अप्रा), नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र लाल, पूर्व विधायक कुंवर सिंह नेगी, अधिवक्ता डीपी पुरोहित, प्रेम बल्लभ भट्ट, कर्नल डीएस बर्त्वाल मौजूद थे। संचालन नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक डा. योगेश धस्माना ने किया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने देश भक्ति पर गीतों की प्रस्तुतियां भी दीं। वहीं, पीजी कॉलेज गोपेश्वर में शौर्य पटल पर एनसीसी कैडेटों ने पुष्प चक्र अर्पित किए। एनसीसी कमांडर डा. बीसी शाह ने कैडेटों को कारगिल शहीदों के अदम्य साहस के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed