{"_id":"36ab440d99814ca7a0fb9649cd0bba30","slug":"facebooks-friend-reached-gujrat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक से हुई दोस्ती तो युवती पहुंची गुजरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक से हुई दोस्ती तो युवती पहुंची गुजरात
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Tue, 19 May 2015 09:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया फेसबुक की दोस्ती ने गैरसैंण की एक युवती को गुजरात पहुंचा दिया। परिजनों की ओर से दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट और फोन कॉल डिटेल से पुलिस भी गुजरात पहुंची और 15 मई को युवती को बरामद करने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
एएसआई रामजन्म सिंह नेगी ने बताया कि क्षेत्र से एक 19 वर्षीय युवती 7 अप्रैल 2015 को घर से लापता हो गई थी। युवती की मां ने 10 अप्रैल को थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने युवती की कॉल डिटेल और लोकेशन पता की तो युवती की लोकेशन गुजरात के राजकोट में मिली।
इस पर रामजन्म सिंह के नेतृत्व में दो कांस्टेबल अनीश अहमद और मुनीश सहित युवती के पिता को लेकर 10 मई को टीम गुजरात रवाना हुई। 15 मई को युवती को गुजरात स्थित नवयुग पैरा मुहल्ले के ऋषि सिंधो युवक के घर से बरामद किया और 18 मई को युवती को परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
रामजन्म सिंह ने युवती से हुई पूछताछ के आधार पर बताया कि युवती घर से बैग और करीब 7-8 सौ रुपये लेकर गैरसैंण से बस से हरिद्वार होते हुए दिल्ली से अहमदाबाद अकेले ही पहुंची। यहां युवक ऋषि सिंधो उसे लेने आया और नवयुग पैरा स्थित अपने घर ले गया।
पूछताछ में युवक ने बताया कि युवती और उसकी एक साल से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी और फोन से उनकी अक्सर बात होती है। कहा कि युवती घूमने के बहाने गुजरात आई थी। एएसआई ने बताया कि युवक के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।