फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Expressed opposition to begging

भीख मांगकर जताया विरोध

Wed, 10 Aug 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर) Updated Wed, 10 Aug 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
Expressed opposition to begging
देवाल में समस्याओं के निराकरण के लिए केंद्र और राज्य सरकार के लिए भीख मागंते पिंडारी संघर्ष समिति के ग्रामीण। - फोटो : Amar Ujala

सूयालकोटी घाटी में बुनियादी सुविधाओं को धरने पर बैठे ग्रामीणों ने बुधवार को केंद्र और राज्य सरकार के लिए बाजार में भीख मांगी। इस दौरान प्रदर्शन कर ग्रामीणों ने कहा कि अगर प्रदेश सरकार विकास योजनाओं के लिए आर्थिक संसाधन नहीं जुटा पा रही है तो यह सरकार की नाकामी है।

विज्ञापन


पिंडारी संघर्ष समिति के बैनर तले ग्रामीणों का प्रदर्शन दसवें दिन भी जारी रहा। बाजार में प्रदर्शन कर भीख से एकत्र हुई धनराशि केंद्र और राज्य सरकार को भेजी जाएगी। सूयालकोट घाटी के गांवों को सड़क से जोड़ने, घाटी में अस्पताल, बैंक, दूरसंचार की स्थापना और देवाल-खेता मोटर मार्ग के निर्माण कार्यों की जांच की मांग को लेकर ग्रामीण धरने पर है। कहा कि मांगे पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


भीख मांगने वालों में संघर्ष समिति के अध्यक्ष दर्शन दानू, संयोजक दलवीर दानू, संरक्षक गोविंद सिंह गड़िया, मंजू परिहार, बलवंत बसेड़ा, नंदन सिंह, आलमी देवी, नंदी गड़िया, कमला देवी, सीमा, राजेंद्र गड़िया पारूली देवी आदि थे। प्रमुख उर्मिला बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र दानू, बलबीर घुनियाल, महावीर बिष्ट आदि ने आंदोलन को समर्थन दिया।       
विज्ञापन
विज्ञापन


देवाल-खेता मोटर मार्ग के निर्माण कार्यों की जांच के लिए सीएम हरीश रावत से वार्ता की गई है। वहीं हरमल-चोटिंग और रामपुर-तोरती मोटर मार्ग की फाइलें स्वीकृति के लिए भारत सरकार भेजी जा रही है। विद्युत विहीन गांवों को बिजली से जोड़ने के लिए जल्द ही धनराशि प्राप्त होने वाली है जिसकी प्रक्रिया एक माह में शुरू कर दी जाएगी।
डा. जीतराम, विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed