फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Expressed happiness on the decision of the Supreme Court

Chamoli News: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर जताई खुशी

Fri, 04 Aug 2023 07:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 07:33 PM IST
विज्ञापन
Expressed happiness on the decision of the Supreme Court
कर्णप्रयाग। राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने पर जगह-जगह कांग्रेसियों ने खुशी व्यक्त की है। जश्न मनाते हुए कांग्रेसियों ने मिठाई बांट जमकर आतिशबाजी भी की है।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट ने खुशी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा दी गई राहत से समाज में कानून पर भरोसा मजबूत हुआ है। अब संसद में विपक्ष की आवाज और भी मजबूत हुई है। राहुल गांधी हर तबके की आवाज बनकर संसद में उपस्थित रहते हैं।
विज्ञापन

वहीं, कर्णप्रयाग में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने पर आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। मौके पर महेश खंडूड़ी, हारूण सिद्धिकी, ईश्वरी मैखुरी, गजपाल सोनी, पुष्कर रावत, आयूष नेगी, अंशी देवी, राकेश कोटियाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोपेश्वर। सुप्रीम कोर्ट द्वारा राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने के फैसले पर चमोली जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है। कांग्रेसियों ने बस स्टैंड तिराह पर आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरित किया। इस दौरान नगर अध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद सजवाण, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, पीसीसी सदस्य अरविंद नेगी, युद्धवीर बत्र्वाल, महिला जिलाध्यक्ष ऊषा रावत आदि मौजूद रहे।
नई टिहरी। सुप्रीम कोर्ट की ओर से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए मिष्ठान वितरण किया। इस मौके पर आशा रावत, ममता उनियाल, मुशर्रफ अली, कुलदीप पंवार, मान सिंह रौतेला, मुर्तजा बेग, सूरज राणा, नरेंद्र चंद रमोला, साहब सिंह सजवाण, किशोर सिंह मंद्रवाल आदि मौजूद थे।
पौड़ी। सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने पर कांग्रेसियों ने खुशी जताई। इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजपाल बिष्ट ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा राहुल गांधी की सजा पर रोक का फैसला देने से लोकतंत्र की आवाज को मजबूत किया। सर्वोच्च न्यायालय उनकी आवाज दबने नही दिया और उनके हक में फैसला दिया है।

श्रीनगर। कांग्रेसियों ने शुक्रवार शाम श्रीनगर के गोला पार्क में कांग्रेसियों ने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की सजा पर रोक के फैसले आने पर जश्न मनाया। इस मौके पर पीसीसी सदस्य वीरेंद्र नेगी, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सूरज घिल्डियाल, पूर्व सभासद संजय कुमार, शमीम अहमद, सुरेंद्र चौहान, रघुवीर लाल, पूर्व सभासद विनोद मैठाणी, बलवीर दानू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed