फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Explanation sought from Namami Gange Project Officer who was absent from the meeting

Chamoli News: बैठक से गैरहाजिर नमामि गंगे परियोजना अधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण

Tue, 12 Dec 2023 10:51 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 12 Dec 2023 10:51 AM IST
विज्ञापन
Explanation sought from Namami Gange Project Officer who was absent from the meeting
फोटो
विज्ञापन

भाषा विभाग के सचिव ने की विकास कार्यों की समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। भाषा विभाग के सचिव विनोद प्रसाद रतूड़ी ने कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य तैयार करने और पर्यटन को बढ़ाने वाली योजनाओं के प्रोजेक्ट तैयार करने के निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में अनुपस्थित रहे नमामि गंगे के परियोजना अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया गया।

बैठक में सचिव ने निर्देश दिए कि आपसी समन्वय बनाकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाएं और जल जीवन मिशन के कार्यों को जल्द पूरा करें। शिक्षा, स्वास्थ्य व ग्राम्य विकास की योजनाओं की समीक्षा करते हुए विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की जानकारी व सुझाव भी लिए। कहा कि इस संबंध में शासन को अवगत कराया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने उन्हें जिले में संचालित विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। बैठक में अपर जिलाधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, सीटीओ मामूर जहां, सहायक परियोजना निदेशक केके पंत, सीईओ कुलदीप गैरोला, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. उमा रावत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed