{"_id":"5783cc2b4f1c1b137a13d8f5","slug":"expiry-date-of-the-food-distributed-to-disaster-affected","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा प्रभावितों को बांटी एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा प्रभावितों को बांटी एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
Updated Mon, 11 Jul 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
राशन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में आपदा प्रभावितों को एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री बांटने का मामला सामने आया है। खाद्य सामग्री पर लगे रैपर से खाद्य सामान के कालातीत होने की पुष्टि हुई है। घाट ब्लाक के जाखणी गांव में सोमवार को राहत सामग्री बांटने के लिए एक स्वयंसेवी संस्था की टीम गांव में पहुंची।
विज्ञापन
टीम की ओर से ग्रामीणों को तेल, मसाला, मोमबत्ती, आटा और चावल बांटा जा रहा था। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान मनोज कठैत ने खाद्य सामग्री के पैकेट पर लगे रैपर देखे तो तेल, मसाला, चावल की एक्सपायरी डेट वर्ष 2013 मिली। इसकी सूचना तत्काल तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़ को दी गई।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान मनोज कठैत का कहना है कि तहसीलदार के मामले को गंभीरता से नहीं लेने पर ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए खाद्यान्न लौटा दिया। ग्रामीण अब्बल सिंह कठैत, पूरन सिंह फर्स्वाण, चंद्र मोहन नेगी और दुर्गा देवी का कहना है कि प्रशासन की ओर से आपदा प्रभावितों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
विज्ञापन
संस्था की ओर से गांव में भेजे गए सामान को तहसील प्रशासन ने लौटा दिया है। एनजीओ को दोबारा एक्सपायरी सामान को प्रभावित क्षेत्रों में न बांटने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विनोद कुमार सुमन, डीएम, चमोली