{"_id":"6aedad0744771514ab05895e","slug":"expedite-development-works-in-sarkot-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-121819-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: सारकोट में तेजी से पूरे करें विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: सारकोट में तेजी से पूरे करें विकास कार्य
Fri, 06 Nov 2026 04:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 06 Nov 2026 04:03 PM IST
विज्ञापन
फोटो
डीएम ने मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट में विकास कार्यों की समीक्षा की
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट में संचालित विकास कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूरे किए जाएं।
डीएम ने गैरसैंण विकासखंड के ग्राम पंचायत सारकोट में वीबीजीरामजी के तहत संचालित कार्यों में तेजी लाने, शैडो जोन में ऑनलाइन हाजिरी से छूट देते हुए आवश्यक विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने उद्यान विभाग को पॉलीहाउस निर्माण, वर्मी कंपोस्ट और मिशन कीवी के तहत संचालित गतिविधियों में तेजी लाने को कहा जिससे ग्रामीणों की आजीविका मजबूत हो सके। कृषि भूमि को चेन फेंसिंग से सुरक्षित करने के कार्य को प्राथमिकता से पूरा करने, स्वास्थ्य संबंधी सभी जरूरी कार्य समय पर पूरा करने को कहा। इस मौके पर सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी जय प्रकाश तिवारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. देवेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।