{"_id":"61c3258b926b1554c60f75d7","slug":"enjoy-xi-won-the-final-match-of-cricket-gopeshwar-news-drn399487741","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंज्वाय इलेवन ने जीता क्रिकेट का फाइनल मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंज्वाय इलेवन ने जीता क्रिकेट का फाइनल मैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविग्राम खेल मैदान में आयोजित पैनखंडा क्रिकेट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला एंज्वाय इलेवन ने जीत लिया। एंज्वाय इलेवन की टीम ने फ्रैंड क्लब तपोवन को तीन विकेट से हराया।
युवा खेल विकास समिति की ओर से रविग्राम खेल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 20 दिनों तक चली प्रतियोगिता में क्षेत्र की 32 टीमों ने प्रतिभाग किया था। बुधवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला फ्रैंड्स क्लब तपोवन और इंज्वाय इलेवन जोशीमठ के बीच खेला गया। फ्रैंड्स क्लब ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 153 रन बनाए। जवाब में उतरी इंज्वाय इलेवन की टीम ने सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। विजेता टीम को 51 हजार रुपये और ट्राफी प्रदान की गई। जबकि उप विजेता को 21 हजार रुपये और ट्राफी दी गई। इस अवसर पर युवा खेल विकास समिति के संरक्षक समीर डिमरी, नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार, ब्लॉक प्रमुख हरीश परमार, शंकराचार्य मठ के मुकुदानंद, युवा खेल विकास समिति के अध्यक्ष सौरभ राणा, पूर्व पालिका अध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, ओम प्रकाश डोभाल, अंशुल भुजवाण, ललित थपलियाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।