फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Employees will agitate for payment of salary

रियोजना के कर्मचारियों और मजदूरों को छह माह से नहीं हुआ वेतन का भुगतान

Thu, 23 Jul 2020 09:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
Employees will agitate for payment of salary
गोपेश्वर। पीपलकोटी-विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना में कार्यरत कर्मचारियों और मजदूरों को छह माह से वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है। बृहस्पतिवार को कर्मचारियों ने आंदोलन की रणनीति पर विचार-विमर्श के लिए बैठक की और आंदोलन का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना का कार्य टीएचडीसी और हिंदुस्तान कंपनी की ओर से किया जा रहा है। इन दिनों परियोजना के टनल साइट टीबीएम और अन्य कार्य हो रहे हैं। हिंदुस्तान कंपनी के कर्मचारियों को छह माह से वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों में आक्रोश है। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शेखर गोस्वामी ने कहा कि कर्मचारी कंपनी प्रबंधन से प्रत्येक माह वेतन देने की मांग कर रहे हैं लेकिन उनकी सुनी नहीं जा रही है, जबकि दिनभर परियोजना कार्य किया जा रहा है। चेतावनी दी गई यदि शीघ्र वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो कार्यबहिष्कार कर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर गोपाल सिंह नेगी, सुरेंद्र सिंह रावत, अरुण कंडारी, हर्षवर्द्धन रावत, प्रवीन असवाल, पवन खंडूड़ी, सौरभ, ललित, सुभाष, देवेंद्र लाल, हुकम सिंह, बादर सिंह, मोहन प्रसाद भट्ट, शिव प्रसाद, कन्हैया लाल, सूरज कुमार और सोहन कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed