{"_id":"5890c27c4f1c1b7c3de821d5","slug":"election-works-on-18-to-negligence-adverse-entry","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्वाचन कार्यों में लापरवाही पर 18 को प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्वाचन कार्यों में लापरवाही पर 18 को प्रतिकूल प्रविष्टि
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली।
Updated Tue, 31 Jan 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
निर्वाचन कार्यों में लापरवाही बरतने पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने 18 अधिकारी और कर्मचारियों पर कार्रवाई कर विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों के विभागाध्यक्षों को 72 घंटे में प्रतिकूल प्रविष्टि को सेवा पुस्तिका एवं चरित्र पंजिका में दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार सुमन ने बताया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रत्याशियों की जनसभा, रैली, जुलूस आदि पर निगरानी रखने के लिए विभिन्न टीमें गठित की गई हैं, लेकिन कुछ लोगों ने कार्यों में लापरवाही बरती है।
विज्ञापन
खंड विकास कार्यालय घाट के सहायक बीडीओ मोहन चंद्र, सुशील जोशी, बलवंत सिंह राणा, नारायणबगड़ ब्लाक के सहायक बीडीओ महेश प्रसाद वशिष्ठ, अंकित रावत, मोहम्मद अरसद अली खान, थराली ब्लाक के सहायक बीडीओ देवी दत्त उनियाल, हरविनय गुर्साइं, हरीश चंद्र, मास्टर आदर्श, पृथ्वीपाल सिंह रावत, जितेंद्र सिंह, देवाल ब्लाक के प्रभारी बीडीओ विक्रम लाल शाह, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, खुशाल सिंह रावत, दशोली ब्लाक के प्रभारी बीडीओ महिधर प्रसाद भट्ट, देवेंद्र सिंह रावत और भीम सिंह बिष्ट ने शासकीय कार्यों में लापरवाही बरती है और कर्तव्यों का सही से पालन नहीं किया है।
विज्ञापन
इसलिए उन्हें विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी और कर्मचारियों के विभागाध्यक्षों को 72 घंटे में प्रतिकूल प्रविष्टि सेवा पुस्तिका व चरित्र पंजिका में दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिले में विधान सभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और चुनाव गतिविधियों पर नजर रखने के लिए दस स्थैतिक निगरानी टीमें, नौ उड़न दस्ते तथा नौ वीडियो निगरानी टीमें गठित की गई है। जिसमें उक्त अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल हैं।